MP UPDATE : दिवाली की शाम प्रदेश में हुए 7 मर्डर, खूनी संघर्ष में 4 लोगों की हत्या : सिवनी मालवा में पति, पत्नी और बच्चे के शव गले कटे हुए मिले

 

MP UPDATE : दिवाली की शाम प्रदेश में हुए 7 मर्डर, खूनी संघर्ष में 4 लोगों की हत्या : सिवनी मालवा में पति, पत्नी और बच्चे के शव गले कटे हुए मिले

दिवाली की शाम मध्य प्रदेश में 7 मर्डर हो गए। अलीराजपुर में हुए खूनी संघर्ष में 4 लोगों की हत्या हो गई। वहीं,  मार डाला गया।

पहली घटना अलीराजपुर जिले के चांदपुर थाने के बोकडिया गांव की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़का-लड़की के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोगों की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में परंपरागत हथियारों का इस्तेमाल किया गया। SP अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह बोकडिया पहुंच गए हैं।

MP की शिवराज सरकार ने दी बड़ी राहत : पेट्रोल-डीजल पर 4-4% वैट घटाया, आज रात 12 बजे से लागू होंगी नई दरें

होशंगाबाद में ट्रिपल मर्डर

होशंगाबाद के सिवनी मालवा में पति, पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी गई। घटना सिवनी मालवा के वार्ड-3 की है। SP गुरकरन सिंह, SDOP, TI जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। IG दीपिका सुरी भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंचेंगी। घटना सिवनी मालवा के बानापुरा के दुर्गा कॉलोनी की है। दंपती और बच्चे के शव गला कटे मिले हैं। घर को सील कर दिया गया है।

MP में आज कहाँ क्या हुआ : सूरत से रीवा जा रही अम्बे ट्रेवल्स हुई दुर्घटना ग्रष्त, दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल

सेंट्रल जेल में शराब फैक्ट्री मालिक की मौत

होशंगाबाद जिले के इटारसी निवासी उद्योगपति और शराब फैक्ट्री के मालिक चन्नी रंधावा की सेंट्रल जेल में मौत हो गई। गुरुवार सुबह हार्ट अटैक में उनकी मौत हुई। उद्योगपति रंधावा 19 अक्टूबर से होशंगाबाद सेंट्रल जेल में चेक बाउंस के मामले में बंद थे। उन्हें शुगर के अलावा अन्य बीमारियां थी। जिससे वजह से जेल लाने के चौथे दिन ही उन्हें जिला अस्पताल में लाया गया। 9 दिन तक जिला अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बुधवार दोपहर में डिस्चार्ज कर जेल लाया गया। गुरुवार सुबह जेल खुलने के पहले लॉकअप में अचेत अवस्था में मिले।

आज से पेट्रोल-डीजल की नई दरें होंगी लागू

केंद्र सरकार के बाद मध्यप्रदेश सरकार भी प्रदेश के लोगों को पेट्रोल-डीजल पर राहत देने जा रही है। दिवाली की सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में मध्यप्रदेश में भी डीजल-पेट्रोल के दाम और कम करने के लिए रेट घटाने का फैसला किया है, जो दीपावली के दिन से ही लागू होगा। मध्यप्रदेश सरकार वैट पेट्रोल की बेसिक प्राइस पर लगाती है, जो कंपनियां उनसे लेती हैं। बेसिक प्राइस में एक्साइज ड्यूटी भी शामिल होती है। एक्साइज ड्यूटी कम करने का केंद्र सरकार ने जो ऐलान किया है, उससे कंपनियों की बेसिक प्राइस में कमी आ गई है।

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में वर्तमान में जो दाम हैं, उनमें कमी आ जाएगी। एमपी में भी बीजेपी की सरकार है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब तक वैट में कमी के बारे में कुछ नहीं कहा है। शिवराज ने एक्साइज ड्यूटी में कमी के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। इससे उम्मीद है कि राज्य में पेट्रोल-डीजलों की कमी में अभी और कमी आ सकती है। 

सतना: पिकअप से टकरा कर मजदूरों से भरी बस पलटी

सतना में कटनी रीवा मार्ग पर सतना जिले के नादन ( मैहर देहात) थाना क्षेत्र में एक यात्री बस पलट जाने से दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं। हादसा नादन थाना क्षेत्र के ग्राम तिलौरा के पास सुबह लगभग साढ़े 8 बजे हुआ। नादन थाना के एएसआई शैलेन्द्र डोंगरे ने बताया कि अम्बे ट्रेवल्स की बस नंबर (MP 19 P 2856) सूरत से रीवा जा रही थी।

तिलौरा के पास बस ड्राइवर ने ओवरटेकिंग के दौरान सड़क किनारे खड़े पिकप वाहन को टक्कर मार दी। बस बेकाबू हो गई और सड़क पर ही पलट गई। बस में मजदूर सवार थे, जो सूरत से अपने घर लौट रहे थे। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई। क्षेत्रीय लोगों ने बचाव का काम शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर समेत लगभग दो दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को मैहर अस्पताल भेजा गया है।

Related Topics

Latest News