REWA : 20 दिसंबर से पहले होंगे अधिवक्ता संघ के चुनाव, धीरे-धीरे निर्वाचन की तैयारी शुरू, 30 नवंबर को सूची का अंतिम प्रकाशन

 

          REWA : 20 दिसंबर से पहले होंगे अधिवक्ता संघ के चुनाव, धीरे-धीरे निर्वाचन की तैयारी शुरू, 30 नवंबर को सूची का अंतिम प्रकाशन

विंध्य क्षेत्र के रीवा में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे शुरू हो गई है। कयास लगाए जा रहे कि आगामी 20 दिसंबर से पहले मतदान करा लिए जाएं। गुरुवार की दोपहर बैठक कर संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ का कार्यकाल 2 साल के लिए होता है।

यह रीवा में विगत सितंबर महीने में समाप्त हो चुका है। नियमानुसार 3 महीने के अंदर चुनाव आवश्यक होता है। इसलिए यह प्रयास किया जा रहा है कि 20 दिसंबर के पहले हर हाल में नई कार्यकारिणी के लिए मतदान कराया जा सके।

अधिवक्ताओं को शुल्क जमा करने का आदेश

आगे कहा कि, कार्यकाल समाप्त होते ही 5 सितंबर को नोटिस जारी की गई थी। जिसमें अधिवक्ताओं को शुल्क जमा करने का आदेश दिया था। इसके बाद 22 सितंबर और 26 अक्टूबर को भी सूचना जारी की गई। अब शुल्क जमा करने के लिए 20 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद फीस जमा नहीं की जाएगी।

23 नवंबर से बनेगी मतदाता सूची

बातचीत में बताया कि 23 नवंबर के बाद मतदाता सूची की प्रक्रिया शुरु होगी। 30 नवंबर को अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी की घोषणा की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी के रूप में शारदा प्रसाद मिश्र को नियुक्त किया जा रहा है। वे तीन बार चुनाव संपन्न करा चुके हैं। निर्वाचन अधिकारी से यह आग्रह किया जाएगा कि 20 दिसंबर के पूर्व मतदान संपन्न कराए। जिससे कि नई कार्यसमिति का गठन किया जा सके।

Related Topics

Latest News