धनतेरस आज : 5 दिवसीय दिवाली का त्योहार शुरू, जानिए खरीदारी और पूजा मुहूर्त का सही समय

 

धनतेरस आज : 5 दिवसीय दिवाली का त्योहार शुरू, जानिए खरीदारी और पूजा मुहूर्त का सही समय

Dhanteras 2021 Shopping Timing: धनतेरस (Dhanteras) का पर्व हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से ही 5 दिवसीय दिवाली का त्योहार शुरू होता है। त्रयोदशी तिथि के दिन ही भगवान धन्वन्तरि का जन्म हुआ था इसलिए इस पर्व को धनतेरस कहा जाता है। मान्यता है कि आज के दिन खरीदारी करने और पूजा करने से सुख-समृद्धि और आरोग्‍य प्राप्‍त होता है। धनतेरस पर इस बार खरीदारी और पूजा-अर्चना के लिए कई शुभ और पूजा-अर्चना के लिए कई शुभ और विशेष फल देने वाले मुहूर्त बन रहे हैं।

धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग:

इस बार धनतेरस 2021 पर त्रिपुष्‍कर योग (Tripushkar Yog) बन रहा है। इसलिए इस दिन खरीदी गई संपत्ति, आभूषण आदि में तीन गुना वृद्धि होगी। साथ ही खूब सुख-समृद्धि लाती हैं। यह त्रिपुष्कर योग तिथि, वार और नक्षत्र के संयोग से बना है। सोने-चांदी की चीजें, तांबे-पीतल के बर्तन, गाड़ी इलेक्‍ट्रानिक आइटम्‍स की खरीदी इस शुभ योग में कर लें. नए घर की बुकिंग करने के लिए भी त्रिपुष्‍कर योग उत्‍तम माना गया है।

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ:

— 2 नवंबर को प्रात: 11.32 बजे से

— समाप्त 3 नवंबर को प्रात: 9.32 बजे तक

धनतेरस पर खरीदारी व पूजन का मुहूर्त:

सुबह नौ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक

रात में 10:30 बजे से 1:30 बजे तक

इस शुभ योग में करें खरीददारी

त्रिपुष्‍कर योग के अलावा धनतेरस पर एक और बहुत शुभ योग बन रहा है। इस योग में चीजों को खरीदना लाभदायी माना जाता है। यह योग धनतेरस के दिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक रहेगा।

धनतेरस पर इन चीजों को ना खरीदे

धनतेरस के खास मौके पर खरीददारी करते समय कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन अगर आप गलत चीज खरीद लेते है तो शुभ नहीं मानी जाती है। ऐसा करते है कि धनतेरस के दिन स्‍टील, लोहे का सामान, कांच-प्‍लास्टिक की चीजें नहीं खरीदना चाहिए। धनतेरस पर मिलावटी या राहु से संबंधित चीजें खरीदना दुर्भाग्‍य को बुलावा देना है।

Related Topics

Latest News