MP का 66वां स्थापना आज : लाल परेड ग्राउंड पर शाम 6:30 बजे से LIVE, दिल्ली की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 275 साथी कलाकारों की समवेत नृत्य-नाट्य की होगी प्रस्तुति

 

MP का 66वां स्थापना आज : लाल परेड ग्राउंड पर शाम 6:30 बजे से LIVE, दिल्ली की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 275 साथी कलाकारों की समवेत नृत्य-नाट्य की होगी प्रस्तुति

विंध्य से ऋतुराज द्विवेदी की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश के 66वां स्थापना दिवस के अवसर पर सिंगर मोहित चौहान संगीतमय प्रस्तुति देंगे। सोमवार शाम 6.30 बजे से इसका लाइव प्रसारण सीएम मध्यप्रदेश, जनसंपर्कएमपी और कल्चर डिपार्टमेंट के फेसबुक, टि्वटर सहित DD MP चैनल पर किया जाएगा। इस बार आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर इसे मनाया जाएगा।

प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि राज्य स्तर पर "मध्यप्रदेश उत्सव" का भव्य आयोजन लाल परेड ग्राउंड पर शाम 6:30 बजे से किया जाएगा। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर दिल्ली की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में लगभग 275 साथी कलाकारों की समवेत नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति होगी। करीब 45 से 50 मिनट की अवधि की नृत्य-नाटक को ध्वनि प्रकाश माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा।

इस तरह शामिल हो सकेंगे

कार्यक्रम में लाल परेड ग्राउंड पर अतिविशिष्ट व्यक्तियों का आगमन और निर्गम 'सत्कार द्वार' से, विशिष्ट व्यक्तियों का आगमन 'सत्कार द्वार' और निर्गम 'आईटीआई द्वार' से और अन्य सभी व्यक्तियों का आगमन और निर्गम 'विजय द्वार' से करने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रमों में कोविड-19 संबंधी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे

उप निर्वाचन वाले जिलों को छोड़कर सभी जिला मुख्यालयों पर समारोह होगा। मुख्य रूप से "आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए जनभागीदारी अभियान" पर केंद्रित गायन, वादन, नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, मैराथन दौड़, रैली, प्रभात फेरी आदि आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख शासकीय भवनों और ऐतिहासिक इमारतों पर 1 नवंबर की रात्रि को प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।

Related Topics

Latest News