MP : युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म : पिछले 4 साल से युवती के साथ था लिव इन रिलेशनशिप, इंस्टाग्राम से पता चला पार्टनर निकला शादीशुदा : फिर हुआ ये ...

 
MP : युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म : पिछले 4 साल से युवती के साथ था लिव इन रिलेशनशिप, इंस्टाग्राम से पता चला पार्टनर निकला शादीशुदा : फिर हुआ ये ...

सागर में 21 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों पिछले 4 साल से किराए के मकान में लिव-इन में रह रहे थे। इसी बीच युवती को इंस्टाग्राम से पता चला कि उसका लिव-इन पार्टनर शादीशुदा है। इसके बाद युवती ने पार्टनर से शादी करने की बात कही। इसी बात पर आरोपी ने युवती से मारपीट कर दी।

घटना के दौरान आरोपी के जीजा ने भी युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने महिला थाना और एसपी कार्यालय में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी जीजा-साले के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

दीदी के घर हुई थी मुलाकात
दमोह के खजरी मोहल्ला निवासी पीड़िता मकरोनिया क्षेत्र में पंचवटी गोल्डन जिम के पास रहती है। पीड़िता ने बताया कि करीब 4 साल पहले बड़ी बहन के घर मकरोनिया के रहने वाले अन्नू गंधर्व से मुलाकात हुई थी। इसके बाद नजदीकियां बढ़ीं। प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके करीब 2 माह बाद दोनों सागर आकर लिव इन में रहने लगे। यहां मकरोनिया के दीनदयाल नगर में किराए का मकान ले लिया। यहां अन्नू मुझे पत्नी की तरह रखता था। भरोसा कर उसके साथ करीब 4 साल तक रही। इस दौरान उसने कई बार संबंध बनाए।

करवा चौथ के बाद पता चला
पीड़िता ने बताया कि अन्नू से शादी की बात कहती थी, तो वह टाल देता था। इसी बीच करवाचौथ के दिन इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो देखी। इसमें वह पत्नी का व्रत तुड़वाता दिख रहा था। जानकारी निकाली, तो पता चला कि उसका एक बेटा भी है। बाद में उससे शादी करने की बात कही, तो मारपीट करना शुरू कर दी।

जीजा से भी करवाया दुष्कर्म
इसके बाद दोनों के बीच कहा-सुनी हुई। इसी दौरान अन्नू अपने जीजा अनुज पाठक को घर लाया। जबरदस्ती मेरे साथ संबंध बनवाए। वहीं, रोज मारपीट करने लगा। कमरे में बंद कर दिया। जैसे-तैसे चंगुल से बाहर निकली।

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज
एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने की शिकायत मिली थी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अन्नू गंधर्व और उसके जीजा अनुज पाठक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Topics

Latest News