MP : दोस्त बनाकर दगा : रियल एस्टेट कंपनी के वर्कर ने महिला डॉक्टर से किया रेप : शादी का वादा कर चार महीने से कर रहा था दुष्कर्म, तलाकशुदा का है सरकारी अस्पताल की डॉक्टर

 

MP : दोस्त बनाकर दगा : रियल एस्टेट कंपनी के वर्कर ने महिला डॉक्टर से किया रेप : शादी का वादा कर चार महीने से कर रहा था दुष्कर्म, तलाकशुदा का है सरकारी अस्पताल की डॉक्टर

भोपाल में 46 साल की डॉक्टर से 48 साल के रियल एस्टेट कंपनी के वर्कर ने रेप किया। पीड़िता भोपाल के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है और वह 19 साल के बच्चे की मां है। आरोपी चार महीने से डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर रहा था। दोनों के बीच सोशल प्लेटफॉर्म पर दोस्ती हुई थी। पीड़ित डॉक्टर तलाकशुदा है। आरोपी ने भी यह कहकर दोस्ती की थी कि उसकी पत्नी अलग रहती है।

टीटी नगर पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कोलार निवासी 46 साल की महिला BHMS डॉक्टर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि जनवरी 2021 में सोशल मीडिया पर उनकी पहचान सीहोर निवासी अतुल श्रीवास्तव से हुई। अतुल ने खुद को भिलाई की एक रियल स्टेट कंपनी का वर्कर बताया था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बातचीत होने लगी।

14 जुलाई 2021 को वह मिलने के लिए भोपाल आया था। उसने टीटी नगर के सार्थक होटल में मिलने के लिए बुलाया। होटल में उसने गलत काम किया। जब विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने की बात कहकर चुप करा दिया। इसके बाद अब तक कई बार उनके साथ गलत काम कर चुका है, लेकिन अब वह शादी से मुकर गया है।

12वीं में पढ़ रहा महिला का बच्चा

महिला का एक बेटा है, जो 12वीं का छात्र है। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी का परिवार सीहोर में रह रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Topics

Latest News