MP : सोशल मीडिया की तकरार : नाबालिग पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हथियार से किया हमला, गोली भी चलाई : जांच शुरू

 

MP : सोशल मीडिया की तकरार : नाबालिग पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हथियार से किया हमला, गोली भी चलाई : जांच शुरू

सोशल मीडिया की तकरार शनिवार को सड़क पर आ गई। एक युवक ने अपने 6-7 दोस्तों के साथ मिलकर 17 साल के समर निजामी पर हमला कर दिया। घायल का कहना है कि उसे गोली मारी गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि किशोर बार-बार बयान बदल रहा है। हम जांच कर रहे हैं।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल समर निजामी ने बताया कि कुंजरेहटी में ही आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हथियार से हमला किया था। मोनू खान नामक युवक ने हवाई फायर करते हुए उसे गोली मारी है। उसने बताया कि वह कुंजरेहटी मोहल्ले का रहने वाला है। वह बस स्टैंड पर खिलौने की दुकान पर काम करता है। शनिवार को वह स्कूटी से आटा चक्की तक जा रहा था। तभी उसके सोशल मीडिया फ्रेंड मोनू ने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। परिवारवालों के अनुसार गोली उसकी कमर के नीचे लगी है। सूचना के बाद एएसपी विक्रम सिंह, सीएसपी लोकेन्द्र सिंह, कोतवाली टीआई संजय बेदिया सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

कोतवाली टीआई संजय बेदिया के मुताबिक लड़के के बयान लिए गए हैं। वह बार-बार आरोपियों के नाम बदल रहा है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। फिलहाल सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Topics

Latest News