MP : युवक ने पत्नी को दो बार दिया धोखा; फिर वापस दोस्ती कर होटल में किया दुष्कर्म, शादी तय हुई तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले : दुष्कर्म का मामला दर्ज

 

MP : युवक ने पत्नी को दो बार दिया धोखा; फिर वापस दोस्ती कर होटल में किया दुष्कर्म, शादी तय हुई तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले : दुष्कर्म का मामला दर्ज

ग्वालियर में शादी, तलाक फिर दोस्ती और रेप का मामला सामने आया है। एक युवक ने पत्नी को दो बार धोखा दिया। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला के पति ने 7 साल साथ रहने के बाद मनमुटाव होने पर तलाक ले लिया। दो साल बाद फिर पति उसे मिला, तो झांसा देकर दोस्ती कर ली। महिला का विश्वास जीत कर उसे होटल में मिलने बुलाया। यहां महिला के साथ उसने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। जब महिला के मायके वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, तो पूर्व पति ने उसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत मोहना थाने में की है।

पुलिस के मुताबिक मोहना की रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी 2012 में शिवपुरी के रहने वाले युवक से हुई थी। 7 साल तक वह साथ रहे, लेकिन इसके बाद उनके बीच विवाद होने लगा। दोनों ने तलाक ले लिया। महिला अपने माता-पिता के साथ मायके में ही रह रही थी। दोनों ने एक दूसरे से कभी बात करने की कोशिश भी नहीं की।

तलाक के दो साल बाद फिर मिला, दोस्ती कर किया दुष्कर्म

दो साल अलग-अलग रहने के बाद युवक कार्यक्रम में पूर्व पत्नी से मिला। वह उसे कॉल करने लगा। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। दोनों फिर दोस्त बन गए। एक दिन युवक ने महिला को पड़ाव स्थित होटल में मिलने बुलाया। जब वह यहां आई, तो उसने धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके फोटो और वीडियो शूट कर लिए।

सोशल मीडिया पर किए वायरल

कुछ दिन पहले महिला की शादी की बात एक अन्य युवक से चलने लगी, तो आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। जब इसका पता चला, तो वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। DSP विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। उस पर पुलिस ने आरोपी पूर्व पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Topics

Latest News