LIVE Prithvipur Election 21वा राउंड : उपचुनाव में मताें की गिनती का दाैर जारी, भाजपा प्रत्‍याशी 15 हजार से आगे, कांग्रेस प्रत्‍याशी ने मानी हार

 

LIVE Prithvipur Election 21वा राउंड : उपचुनाव में मताें की गिनती का दाैर जारी, भाजपा प्रत्‍याशी 15 हजार से आगे, कांग्रेस प्रत्‍याशी ने मानी हार

निवाड़ी-टीकमगढ़ । पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में मतगणना के 21 राउंड पूरे हाे चुके हैं। भाजपा 15 हजार मतों से आगे है। कांग्रेस प्रत्‍याशी नितेन्‍द्र सिंह राठौर ने हार मान ली है। साथ ही भाजपा पर बूथ कैप्‍चरिंग का आरोप भी लगाया है।

21वें राउंड में भाजपा को 4061 मत मिले और कांग्रेस प्रत्‍याशी को 2072 मत मिले। अभी तक भाजपा सभी राउंड में 79292 मत व कांग्रेस को 63796 मत मिले हैं। इस तरह से भाजपा 15496 मतों से आगे चल रही है। अब बस मतगणना का एक और राउंड बचा हुआ है। भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल यादव की जीत के बाद जश्न मनना शुरू हो गया है। भाजपा विधायक अनिल जैन और राकेश गिरी ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए नजर आए।

विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में मतगणना के 21राउंड पूरे हाे चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी 13553 मताें से आगे चल रहे हैं। भाजपा काे इस राउंड में 3584 वाेट मिले हैं, जबकि कांग्रेस काे 2483 वाेट हासिल हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी डा शिशुपाल यादव काे 75221 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र सिंह राठाैर काे 61724 वाेट मिले हैं। वहीं डाक मतपत्राें की गणना भी जारी है। इसमें भाजपा काे 245 और कांग्रेस काे 199 मत मिले हैं। कुल मिलाकर कर्मचारियाें का वाेट भी भाजपा काे गया है। 20राउंड पूरे हाेने के साथ ही चुनाव की तस्वीर भी काफी हद तक साफ हाे चुकी है। कांग्रेस जिस सीट काे लेकर सबसे अधिक आश्वस्त थी, वही अब खतरे में दिखाई देने लगी है। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने सबसे ज्यादा आठ सभाएं की थी। चुनाव की बेला में मुख्यमंत्री का मिट्टी का दीपक बनाते हुए वीडियाे भी खूब वायरल हुआ था। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने यहां एक सभा ली थी। मुख्यमंत्री की सभाओं का असर मतगणना में साफ दिखाई दे रहा है। दसवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी की बढ़त लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिससे कांग्रेसी खेमे में मायूसी छा गई है। अब केवल पांच राउंड ही शेष बचे हैं, ऐसे में कांग्रेस के लिए इतनी बड़ी लीड काे कम करना आसान नहीं है। इस दाैरान कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र राठाैर काफी मायूस मुद्रा में मतगणना स्थल पर दिखाई दिए।

पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना शुरू हाेने के बाद केवल तीन राउंड काे छाेड़ दें ताे 15 राउंड में भाजपा ही आगे रही है। कांग्रेस आंशिक रूप से लीड कुछ कम करने में जरूर कामयाब हुई, लेकिन अब तक बढ़त हासिल नहीं कर पाई है। लगातार पांच राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे रहे हैं, इसके बाद छह एवं सांतवा राउंड जरूर कांग्रेस काे राहत देने वाला रहा है। आठवे राउंड में भाजपा काे 3863 वाेट मिले, जबकि कांग्रेस काे 2999 मत हासिल हुए। 9 वें राउंड में भाजपा काे 3372 एवं कांग्रेस काे 3724 वाेट मिले। इसके बाद लगा कि शायद कांग्रेस फिर वापसी करने वाली है, लेकिन दसवें राउंड में फिर भाजपा बढ़त हासिल करने में कामयाब हुई। इस राउंड में भाजपा काे 3820, जबकि कांग्रेस काे 3604 मत मिले। दस राउंड में भाजपा प्रत्याशी काे कुल 36765 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी काे 33772 वाेट मिले हैं। 11 वें राउंड में भाजपा ने 3378 मताें की बढ़त हासिल कर ली थी। 12 वें राउंड में भाजपा ने 4080 मत, जबकि कांग्रेस काे 2969 वाेट मिले हैं।

पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में मताें की गिनती का दाैर शुरू हाे गया है। पहले राउंड में भाजपा बढ़त लेती हुई दिखाई दे रही है। गाैरतलब है कि यहां पर भाजपा ने पूरी ताकत झाेंक दी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने इस विधानसभा क्षेत्र में करीब आठ सभाएं ली थीं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की एक सभा हुई थी। ऐसे में दाेनाें ही दलाें की नजरें इस विधानसभा क्षेत्र की मताें की गिनती पर टिकी हुई हैं।

टेबल नंबर दाे पर हुआ विवादः मताें की गिनती के दाैरान अचानक बाहर खबर आई कि टेबल नंबर दाे पर हंगामा हाे गया है। तुरंत सुरक्षाकर्मियाें के साथ ही निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी भी अंदर पहुंच गए। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं काे शांत कराया गया, साथ ही उनकी आपत्तियाें काे भी सुना गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काउंटिंग एवं परिणाम में हाे रही देरी काे लेकर नाराजगी जाहिर की है। निर्वाचन अधिकारी ने सभी काे शांत रहने की समझाईश दी, इसके बाद मताें की गिनती का सिलसिला शुरू हुआ। मतगणना की प्रक्रिया 22 राउंड में होगी। साथ ही निर्वाचन आयोग के आबजर्वर डा. अमित सैनी नजर भी रखे हुए हैं। दाेपहर एक बजे तक तस्वीर साफ हाेने की संभावना जताई जा रही है।

154975 मतदाताओं ने मतों का प्रयाेगः गौरतलब है कि निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव का मतदान 30 अक्टूबर को छुटपुट घटनाओं के साथ संपन्न हुआ। इसमें 306 मतदान केंद्रों मे 198320 मतदाताओं में से 154975 मतदाताओं ने मतों का किया प्रयोग। 11 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में कैद हो गया। अब कालेज भवन के दो कमरों में स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां पर ईवीएम मशीनों को सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में रिटर्निंग आफिसर एसडीएम अनुप्रिया जैन एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर तहसीलदार अनिकेत चौरसिया के द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जा रहा है।

14 टेबलों पर दो कक्षों में 22 राउंड में होंगी मतगणना

मतगणना 14 टेबलों पर होगी और 22 राउंड में होगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना अभिकर्ता, एक सहायक गणना अभिकर्ता एवं दो माइक्रो आब्जर्वर रहेंगे। इस दौरान मतगणना के 22 राउंड चलेंगे।

राष्ट्रीय दल के प्रत्याशी को वरीयता

प्रत्येक टेबल पर अभ्यर्थी 100 स्वयं एवं अपना एजेंट वहां पर रख सकता है। बैठक व्यवस्था को लेकर मतगणना स्थल पर राष्ट्रीय दल के प्रत्याशियों को वरीयता के क्रम में प्रथम पंक्ति पर उसके उपरांत निर्दलीय उम्मीदवारों को बैठक व्यवस्था रहेगी। प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए मतगणना पास भी जारी कर दिए गए। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री चौरसिया ने बताया कि महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 26 सीआरपीएफ का बल तैनात किया गया है, जहां पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

Related Topics

Latest News