REWA : पुलिस कप्तान नवनीत भसीन की बड़ी कार्यवाही : आधा दर्जन उपनिरीक्षकों को किया इधर से उधर : देखें नाम

 

REWA : पुलिस कप्तान नवनीत भसीन की बड़ी कार्यवाही : आधा दर्जन उपनिरीक्षकों को किया इधर से उधर : देखें नाम

रीवा पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने एक्शन रूप दिखाते हुए व्यवस्था में खरे न उतरने वाले निरीक्षकों को हटाकर लाइन भेज दिया है। सोमवार की रात जारी आदेश के अनुसार मनगवां थाने के कार्यवाहक निरीक्षक केपी त्रिपाठी एवं गढ़ थाने के निरीक्षक शिवचरण टेकाम को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन से निरीक्षक ओंकार तिवारी की पदस्थापना गढ़ थाने में की गई है। जबकि डभौरा निरीक्षक दिलीप कुमार दाहिया को मनगवां थाने का प्रभारी बनाया गया है।

गौरतलब है कि मनगवां थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थीं। उनकी कार्यप्रणाली से मनगवां कस्बे के लोगों में असंतोष व्याप्त था। ऐसा माना जा रहा है कि इन्हीं शिकायतों के चलते एसपी ने उन्हें हटाया है। जबकि गढ़ ​थाने के निरीक्षक की कार्यप्रणाली से भी पुलिस के आला अधिकारी संतुष्ट नहीं थे। उनके सुस्त व्यवहार के कारण पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

इनकी भी हुई नई पदस्थापना

एसपी ने आधा दर्जन उपनिरीक्षकों को भी इधर से उधर किया। बताया गया कि उपनिरीक्षक लाल बहादुर सिंह को मऊगंज थाना से सिविल लाइन, मनीषा उपाध्याय को मनिकवार चौकी से गंगेव चौकी, अनुराग अवस्थी को अमहिया से लालगांव चौकी, उदयभान सिंह को लालगांव चौकी से गुढ़ थाना, अरविंद राठौर से साइबर सेल से चाकघाट, प्रवीण उपाध्याय को चाकघाट से सीएम हेल्पलाइन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दायित्व सौंपा गया है।

पीएसआई को दी बड़ी जिम्मेदारी

इसी तरह सब इंस्पेक्टर वंदना शर्मा को डीसीबी से समान थाना, सब इंस्पेक्टर अंकिता मिश्रा को चोरहटा से नौवस्ता चौकी में पदस्थ किया गया है। एएसआई महेन्द्र बागरी को नौवस्ता चौकी से मनिकवार, कौशलेन्द्र प्रसाद शुक्ला को कोतवाली से सिविल लाइन, पवन सिंह को बिछिया से सिविल लाइन, संतोष पाण्डेय को चोरहटा से बैकुण्ठपुर, सुशील कुमार त्रिपाठी को चोरहटा से रायपुर कर्चुलियान, भागवत प्रसाद तिवारी को रायपुर कर्चुलियान से पुलिस लाइन भेजा है।

तीन साल वालों के बदले गए थाने

पंचायत चुनाव को देखते हुए कई एएसआई के थाने बदले गए है। जारी सूची में अभिमन्यु सिंह को एएसपी कार्यालय मऊगंज से पुलिस लाइन, जनार्दन मिश्र को समान से पुलिस लाइन, शिवानंद तिवारी को रायपुर कर्चुलियान से पुलिस लाइन, रामकुण्डल पाण्डेय को रघुनाथगंज चौकी से सगरा थाना, दशरथ सिंह को अतरैला से गुढ़, नरेन्द्र कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से रघुनाथगंज चौकी, रामजियावन वर्मा को त्योंथर चौकी से गोविंदगढ़ थाना में पदस्थ किया गया है।

Related Topics

Latest News