Bachpan Ka Pyaar गाना गाने वाले Sahdev Dirdo का हुआ सड़क हादसा

 

Bachpan Ka Pyaar गाना गाने वाले Sahdev Dirdo का हुआ सड़क हादसा

बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ ‘बचपन का प्यार’ गाने से सुर्खियों में आया सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनका इलाज डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. टिंकू सिंह ने बताया कि सहदेव की स्थिति फिलहाल ठीक है। वह अभी होश में है और परिवार वालों से बात भी कर रहा हैं।

सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर कर दिया गया। सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार और SP सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे।

बता दे की, सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा जिला मुख्यालय में ही कहीं जा रहा था। इस बीच जिले के शबरी नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। सहदेव के साथ जो उनके परिचित बाइक चला रहे थे उन्हें मामूली चोट ही आई।

बादशाह ने बात करके दिया मदद का भरोसा

बादशाह को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत फोन करके सहदेव के परिजन और सहदेव के साथ रह रहे पिंटू से 3 मिनट तक बात की। पिंटू ने बताया कि बादशाह ने सहदेव का हालचाल जाना है साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी मदद हो वह बेझिझक होकर उनसे कहें। वो और उनके साथ उनकी पूरी टीम सहयोग के साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद आज रात फिर बादशाह सहदेव को वीडियो कॉलिंग करेंगे।

CM बघेल ने भी जाना सहदेव का हाल, बेहतर इलाज के भी दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम शबरी नगर में सड़क हादसे में घायल सुकमा के गायक सहदेव दिरदो को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सहदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। दुर्घटना पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भी दुख जताया और फोन पर स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।

बसपन का प्यार से हुआ फेमस

सहदेव का गाना ‘बसपन का प्यार’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। इस गाने में सहदेव बचपन को ‘बसपन’ कहता है। उसका यह भोला और मासूम अंदाज ही पब्लिक को बेहद भा गया था। कई नामी सेलिब्रेटिज ने सहदेव के मूल वीडियो को शेयर किया था। इसके बाद बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने उसके साथ इस गाने का रिमिक्स तैयार किया था।

Related Topics

Latest News