MP : तेज रफ्तार मिश्रा ट्रैवल्स बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी : बस में सवार करीब 20 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

 

MP : तेज रफ्तार मिश्रा ट्रैवल्स बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी : बस में सवार करीब 20 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

( ग्राउंड एमपी 17 ऋतुराज द्विवेदी की रिपोर्ट ) सागर के सुरखी थाना क्षेत्र में उमरारी तिगड्डा के पास तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिश्रा ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 15 पी 1087 टीकमगढ़ से नागपुर की ओर जा रही थी। देर रात सागर पहुंची और सवारियां लेकर नागपुर के लिए रवाना हुई। सुरखी के पास हाईवे किनारे के पेट्रोल पंप से बस चालक ने डीजल डलवाया। इसके बाद बस आगे के लिए रवाना हुई। तभी तेज रफ्तार बस उमरारी तिगड्डा के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर जब तक बस संभालता तब तक बस सड़क किनारे बनी करीब 10 फीट गहरी खंती में जा गिरी।

गुप अंधेरे में मची अफरा-तफरी

अंधेरे में बस पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर राहगीर और आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर सुरखी थाना पुलिस पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुरखी थाना प्रभारी रामू प्रजापति ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पलटी है। दो यात्री गंभीर घायल हुए हैं। शेष सभी यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। बस को क्रेनों की मदद से खंती से बाहर निकाला गया।


Related Topics

Latest News