MP : हो जाइए तैयार वर्ष 2022 में जमकर बजेंगे बैंड बाजे, यह होंगे शुभ मुहूर्त

 

MP : हो जाइए तैयार वर्ष 2022 में जमकर बजेंगे बैंड बाजे, यह होंगे शुभ मुहूर्त

सनातन हिंदू धर्म में बिना मुहूर्त के शादियां नहीं की जाती हैं। लोग शुभ मुहूर्त देखकर ही शादियां करते हैं। चाहे कितने ही दिन रुकना पढ़े। ऐसे में 2021 की बात करें तो शादी के शुभ मुहूर्त काफी कम थे, दूसरा कोरोना के कारण भी शादियां कम हो पाईं, लेकिन 2022 शादियों के लिए अनेकों शुभ मुहूर्त लेकर आ रहा है।

बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डा. सतीश सोनी के अनुसार 16 दिसंबर सुबह 3:58 से खरमास शुरू हो गया है। सूर्य की धनु राशि के कारण खरमास का प्रारंभ होता है। इन दिनों सभी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। मकर संक्रांति 14 जनवरी तक खरमास रहेगा। जिसके कारण विवाह के मुहूर्त नहीं होंगे। विवाह मुहूर्त में गुरु शुक्र अस्त का विचार किया जाता है। अच्छा शुक्र भोग विलास का नैसर्गिक कारक है और दांपत्य को दर्शाता है। गुरु कन्या के लिए पति सुख का कारक है। दोनों ग्रहों का शुभ विवाह हेतु उदय होना शास्त्र सम्मत है। वर्ष 2022 में 90 दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त होंगे।

किस महीने कितने शुभ मुहूर्तः जनवरी में 11, फरवरी में 10, अप्रैल में 10, मई में 19, जून में 17, जुलाई में 9, नवंबर में 5, दिसंबर में 9 शादियों के लिए शुभ मुहूर्त होंगे। 23 फरवरी से 26 मार्च तक 31 दिन गुरु तारा अस्त हो जाएगा और 14 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन का खरमास रहेगा। जिसके कारण विवाह आदि के कार्य नहीं होंगे। मार्च में विवाह मुहूर्त नहीं है। 15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे। 10 जुलाई तक विवाह मुहूर्त रहेंगे। 10 जुलाई से देव शयनी एकादशी से चार नवंबर देव उत्थान एकादशी तक चतुर्मास होने के कारण 4 माह तक विवाह आदि के कार्य नहीं होंगे। 2 अक्टूबर से 20 नवंबर तक शुक्र तारा अस्त है। जिसके कारण विवाह 24 नवंबर से शुरू होंगे।

इस प्रकार रहेंगे शादियों के शुभ मुहूर्तः साल 2022 में 3 महीने अगस्त, सितंबर ,और अक्टूबर में चतुर्मास होने के कारण विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं होगा। इन महीनों को अगर छोड़ दिया जाए तो 2022 में लगभग पूरे साल शादियों के काफी मुहूर्त हैं।

-जनवरी में शुभ मुहूर्त साल की शुरुआत में ही 22, 23, 24, 25, का शुभ मुहूर्त रहेगा।

-फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20, 22 को शुभ मुहूर्त

-मार्च 2022 में केवल दो ही शुभ मुहूर्त हैं इस माह 4 और 9 तारीख को ही शादी का शुभ मुहूर्त रहेगा।

-अप्रैल 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24

-मई 2,3,9, 10, 11, 12, 15, 17, 18 ,19, 20, 21, 26, 27 ,31

-जून 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17 ,23

-जुलाई 4 ,6, 7, 8, 9

-नवंबर 25, 26, 28, 29

-दिसंबर 1,2,4,7,8 ,9,14

Related Topics

Latest News