MP : सहमत या असहमत : क्या लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल होनी चाहिए?

 

MP : सहमत या असहमत : क्या लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल होनी चाहिए?

केंद्र सरकार देश में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 से 21 साल करने जा रही है। इस आशय का बिल संसद में पेश कर दिया गया है, जल्द ही यह कानून का रूप ले सकता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कुछ लोग इस कानून का विरोध भी कर रहे हैं। कई सांसद और जनप्रतिनिधि अपना विरोध जता चुके हैं।

इस कानून को लेकर मीडिया मध्य प्रदेश के गांव से लेकर शहर की लड़कियों की राय जानना चाहता है। वे केंद्र सरकार के इस फैसले से सहमत हैं या असहमत। क्या नए कानून से महिलाओं की जिंदगी में बदलाव आएगा। आप भी भास्कर के इस सर्वे में शामिल होकर अपनी बेबाक राय दे सकती हैं।

सर्वे में पूछे गए दो सवालों के जवाब देकर हमें बताएं कि लड़कियों के लिए शादी की उम्र बढ़नी चाहिए या नहीं। इस सर्वे फाॅर्म को भरने में आपको सिर्फ 30 सेकेंड लगेंगे। इस सर्वे में सिर्फ लड़कियां ही भाग ले सकती हैं। सर्वे के आधार पर दैनिक भास्कर ऐप मध्य प्रदेश की लड़कियों की राय सबके सामने लाएगा।

Related Topics

Latest News