MP : प्रदेश में 24 घंटे में मिले 12 पॉजिटिव : कॉलेज छात्रा सहित 7 संक्रमित; भोपाल में 7, इंदौर में 4 और होशंगाबाद में 1 संक्रमित

 

MP : प्रदेश में 24 घंटे में  मिले 12 पॉजिटिव : कॉलेज छात्रा सहित 7 संक्रमित; भोपाल में 7, इंदौर में 4 और होशंगाबाद में 1 संक्रमित

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे है। प्रदेश में 24 घंटे में 12 पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में लगातार चौथे दिन सबसे ज्यादा केस भोपाल में मिल हैं। भोपाल में 7, इंदौर में 4 और होशंगाबाद में 1 संक्रमित मिला है। 8 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 13 दिन में 200 केस आए हैं। अभी प्रदेश में 128 एक्टिव केस हैं।

भोपाल के 7 पॉजिटिव में से एक कोलार निवासी 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा भी शामिल है। इसके अलावा कोलार ही एक 51 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव आई है। दोनों को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गोविंदपुरा निवासी 25 वर्षीय युवक और 28 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। इसके अलावा तीन केस साकेत नगर के हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार भोपाल में मिले सभी 7 मरीज को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुकी है। इनमें से अधिकतर मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री बताई जा रही है।

13 दिन में 200 केस आए

प्रदेशभर में 13 दिन में 200 केस आए हैं। रोजाना औसत 15 केस आए हैं। भोपाल में 87 मामले यानी हर दिन औसत 7 मरीज मिले रहे हैं। इंदौर 72 केस मिले हैं। रायसेन में 12, जबलपुर में 8 और होशंगाबाद, अशोकनगर, नरसिंहपुर और बैतूल में 1-1 केस शामिल है।

रिकवरी रेट 98% से ज्यादा

प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 190 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 7 लाख 82 हजार 534 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण 10 हजार 528 लोगों की जान जा चुकी है। अभी प्रदेश में 128 एक्टिव केस है। रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है।

कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन

गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के डीन डॉक्टर अरविंद राय ने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद भी कोरोना संक्रमण हो सकता है, लेकिन उसकी गंभीरता कम रहती है। इसलिए सभी लोग वैक्सीन लगाए और यदि किसी ने नहीं लगाया है तो उसे लगवाने के लिए कहे। डॉक्टर राय ने कहा कि मॉस्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भीड़ भाड़ में जाने से बचे। घर पर आने पर हाथों को साबुन से धोए।

Related Topics

Latest News