MP में 29 IAS-IPS के होंगे प्रमोशन : 20 दिसंबर को राज्य मंत्रालय में DPC की बैठक, इन अफसरों का हो सकता है IPS में प्रमोशन

 

MP में 29 IAS-IPS के होंगे प्रमोशन : 20 दिसंबर को राज्य मंत्रालय में DPC की बैठक, इन अफसरों का हो सकता है IPS में प्रमोशन

मध्य प्रदेश को इस साल 29 IAS-IPS अफसर मिल जाएंगे। राज्य प्रशासनिक और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को प्रमोशन देकर ऑल इंडिया सर्विसेस में शामिल किया जाएगा। इसके लिए 20 दिसंबर को राज्य मंत्रालय में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक होगी। यह बैठक लोक संघ सेवा आयोग (UPSC) के चैयरमैन प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में होगी।

मंत्रालय सूत्रों के अनुसार राज्य सेवा के अफसरों को प्रमोशन देने के लिए 20 दिसंबर को होने वाली बैठक भोपाल में होना प्रस्तावित है। इसमें 

राज्य प्रशासनिक सेवा के 54 और राज्य पुलिस सेवा के 33 अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा। यदि कमेटी हरी झंडी देती है तो मध्य प्रदेश को 29 (राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के लिए 11 पद) अफसरों को IAS-IPS अवॉर्ड हो जाएगा। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस दोनों DPC में शामिल होंगे। राज्य प्रशासिनक सेवा से IAS की DPC में सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी और राज्य के वरिष्ठ IAS शामिल रहेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे होगी। वहीं, राज्य पुलिस सेवा से IPS की कमेटी में अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा और DGP विवेक जौहरी शामिल रहेंगे। यह बैठक दोपहर 3 बजे होना प्रस्तावित है।

दो महीने पहले भेजा था प्रस्ताव

सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने DPC के लिए संघ लोक सेवा आयोग को करीब 2 माह पहले प्रस्ताव भेजा था। बताया जाता है कि आयोग ने अब 20 दिसंबर को भोपाल में बैठक प्रस्तावित की है। इस वर्ष राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS संवर्ग आवंटन के लिए 18 पद उपलब्ध हैं। इसके लिए 54 अफसरों के नाम का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया था। वरिष्ठता और सर्विस रिकॉर्ड के आधार पर 1998 और 1999 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नाम पर विचार करके अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक 1994 बैच के विनय निगम, विवेक सिंह और 1995 बैच के पंकज शर्मा के नाम भी विचार के लिए बैठक में रखे जाएंगे। दोनों को पिछले साल जांच चलने के कारण मौका नहीं मिल पाया था। वरिष्ठता के अनुसार मुख्यमंत्री के उप सचिव सुधीर कोचर के अलावा रानी बाटड, चंद्रशेखर शुक्ला, त्रिभुवन नारायण सिंह, नारायण प्रसाद नामदेव, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, जयेंद्र कुमार विजयवत, डॉ.अभय अरविंद बेडेकर, अजय देव, नियाज अहमद खान, मनोज मालवीय, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया और जमना भिडे को IAS संवर्ग मिलना तय माना जा रहा है।

इन अफसरों का हो सकता है IPS में प्रमोशन

इसी तरह राज्य पुलिस सेवा से IPS कैडर के लिए 11 पद हैं। गृह विभाग के मुताबिक सर्विस रिकॉर्ड आधार पर 1995-96 बैच के अधिकारी प्रकाश चंद्र परिहार, निश्चल झारिया, रसना ठाकुर, संतोष कोरी, जगदीश डाबर, मनोहर सिंह मंडलोई, रामजी श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह पवार, सुनील तिवारी, संजीव कुमार सिन्हा और संजीव कुमार कंचन को IPS कैडर आवंटित हो सकता है।

Related Topics

Latest News