MP नाइट कर्फ्यू : अब देर रात की बजाय शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक मना सकेंगे क्रिसमस सेलिब्रेशन

 

MP नाइट कर्फ्यू : अब देर रात की बजाय शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक मना सकेंगे क्रिसमस सेलिब्रेशन

कोरोना के बढ़ते केस और नाइट कर्फ्यू लगाए जाने से राजधानी में अब देर रात की बजाय रात 10 बजे तक ही क्रिसमस का सेलिब्रेशन मनाया जा सकेगा। शाम 6 बजे से इसकी शुरुआत हो जाएगी। सेलिब्रेशन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग रखी जाएगी, तो मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग भी होगा। चर्च की प्रबंधन कमेटियों ने लोगों को एहतियात बरतते हुए सेलिब्रेसन करने की बात कही है।

प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम शहर में मसीही समाज क्रिसमस की खुशियों से सरोबार रहेगा। गुरुवार रात से नाइट कर्फ्यू लागू होने को कारण अब सभी चर्च के कार्यक्रमों के समय में आंशिक फेरबदल किया है। इस बारे में सभी चर्च कमेटियों को भी कहा है।

केक काटकर मनाएंगे जश्न

शुक्रवार शाम को चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं प्रारंभ हो जाएंगी। केक काट कर प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाकर कैरोल सांग गाएंगे। आर्च बिशप डॉ. एस दुरईराज, रेव्हरेंड अर्जुन सिंह, अनिल मार्टिन आदि बाइबिल का पाठ कर लोगों को प्रभु यीशु का संदेश सुनाएंगे। मुख्य आयोजन सेंट फ्रांसिस चर्च जहांगीराबाद समेत अरेरा कॉलोनी, हबीबगंज, गोविंदपुरा, बरखेड़ा, बरखेड़ी, बैरागढ़, कोलार स्थित चर्च में होंगे। शहर में केथोलिक व प्रोटेस्टेंट समुदाय के करीब 60 चर्च हैं।

Related Topics

Latest News