MP : इंडिया में शादी जर्मनी में प्रताड़ना : शराब और सिगरेट का शौकीन था इंदौरी पति; भोपाल की इंजीनियर पत्नी के साथ करता है मारपीट : अब FIR

 

MP : इंडिया में शादी जर्मनी में प्रताड़ना : शराब और सिगरेट का शौकीन था इंदौरी पति; भोपाल की इंजीनियर पत्नी के साथ करता है मारपीट : अब FIR

जर्मनी की IT कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर ने पत्नी के साथ मारपीट की। उसे तरह-तरह की धमकी देता रहा। इंजीनियर पत्नी ने वहां भी पति की शिकायत कर दी। जिसमें पुलिस ने इंजीनियर पति को छह माह के लिए घर से अलग रहने की बात कही। बाद में पीड़िता इंडिया आ गई। भोपाल में अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। जिसमें इंदौर पुलिस ने मामले में गुरुवार को केस दर्ज किया है।

टीआई ज्योति शर्मा के मुताबिक भोपाल के डिफेंस सिटी सीआरपीएफ कैंपस में रहने वाली प्राची पौराणिक की 22 अप्रैल 2019 को एलआईजी कॉलोनी इंदौर में रहने वाले रोहित दुबे से शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद दोनों IT कंपनी में नौकरी के चलते पुणे चले गए। कुछ दिन बाद प्राची को पता चला कि पति रोहित शराब ओर सिगरेट का आदि है। अक्टूबर में दीपावली पर दोनों इंदौर आए थे। 

इस बात को लेकर सास रजनी दुबे ओर ससुर रमन से बात की। उन्होंने रोहित के साथ घर से दहेज लाने की बात की। जिसमें मारपीट भी की गई। बाद में मायके से आकर कुछ दिन रूकने पर दोनों पुणे चले गए। यहां से कुछ समय बाद मार्च 2020 में दोनों जॉब के लिए जर्मनी चले गए। यहां पर रोहित ने प्राची के साथ चरित्र शंका करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया।

 जिसमें ज्यादा चोट लगने के चलते प्राची को डॉक्टर के पास जाना पड़ा। दिसंबर 2020 में प्राची इंडिया आ गई। उसने अपने सास ससुर को यह बात बताई। जिसमें उन्होंने रोहित के मुताबिक ही रहने की बात कही। जिसके कुछ समय बाद प्राची फिर जर्मनी चली गई। यहां मई 2021 में रोहित ने शराब के नशे में प्राची के साथ मारपीट कर जबदस्ती संबध बनाने की बात की। इसके बाद प्राची ने 10 मई को इसी बात को लेकर रोहित से बात कही। यहां रोहित ने प्राची की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसमें पीड़िता ने मोबाइल पर पुलिस को जानकारी दी। इस दौरान पुलिस ने 14 दिन के लिए रोहित को घर छोड़ने के निर्देश दिए और बाद में इसकी अवधि छह माह कर दी। सितंबर 2021 में प्राची इंडिया अपने माता पिता के घर आ गई। जिसके बाद सास ससुर उस पर पति रोहित के साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगे। इस मामले में प्राची ने इंकार किया। जिसमें सास ससुर और पति मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने लगे पीड़िता ने इस मामले में लिखित शिकायत की। जिसमे जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

Related Topics

Latest News