MP LIVE : हाईकोर्ट; पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पर नहीं लगेगी रोक : जानिए आज कहाँ क्या हुआ ...

 

MP LIVE : हाईकोर्ट; पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पर नहीं लगेगी रोक : जानिए आज कहाँ क्या हुआ ...

जबलपुरः मध्यप्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगेगी। दरअसल, पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पर रोक लगाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस मामले पर सुनवाई करते हुए अब हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मप्र के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में तय तारीखों पर पंचायत चुनाव होंगे। पूरे प्रदेश में HC का आदेश ये आदेश लागू होगा।

वहीं याचिकाकर्ताओं के वकील विवेक तन्खा ने हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। उन्होनें कहा कि हाइकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

शिवपुरी में देवर ने भाभी की हत्या की

शिवपुरी में देवर ने भतीजे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हमले में भतीजा गंभीर घायल हुआ है। घटना भौंती कस्बे की है। आरोपी राजू भार्गव का अपनी विधवा भाभी मंजूलता के मकान के पास बैठने के लिए पत्थर की पट्टी बनवा रहा था। इस पर मंजुलता के बड़े बेटे विनय ने पट्‌टी थोड़ा दूर बनाने के लिए कहा। इसी बात पर झगड़ा हुआ था।

खंडवा के सेंट पायस स्कूल में चाकूबाजी, 10वीं का छात्र घायल

खंडवा के आनंद नगर में सेंट पायस स्कूल में गुरुवार सुबह झगड़ा हो गया। दो समुदायों के बच्चों के बीच का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकूबाजी के दौरान 10वीं का छात्र आदर्श पटेल निवासी रामनगर बुरी तरह घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। छात्र ने बताया कि दूसरे पक्ष के करीब 40 से ज्यादा लड़के विवाद कर रहे थे। हम लोग झगड़े को देख रहे थे, तभी बदमाशों ने चाकू मार दिया। सभी बाहरी थे।

बच्ची की हत्या में मां पर केस

होशंगाबाद में मां ने 28 दिन की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। मां ने बिल्ली द्वारा नोंचकर फेंकने की कहानी गढ़ी थी। बच्ची के गले पर पड़े निशान ने हत्या की ओर किया इशारा था। कोतवाली थाने में देर रात मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

CDS बिपिन रावत की सास ज्योतिप्रभा सिंह जबलपुर से दिल्ली रवाना

कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले CDS बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत की मां ज्योतिप्रभा सिंह सेना के अधिकारियों के साथ गुरुवार सुबह 5 बजे शहडोल से जबलपुर के लिए रवाना हुईं। जबलपुर से एयर इंडिया की फ्लाइट से वह दिल्ली के लिए रवाना हुईं। मधुलिका के भाई यशवर्धन सिंह कल देर रात दिल्ली पहुंच गए थे। मधुलिका की मां को कल इस घटना से अवगत नहीं कराया गया था।

Related Topics

Latest News