MP : दो बच्चों की मां को लॉकडाउन में सोशल वर्कर से प्यार : प्रेमी के कहने पर दोनों बच्चों को छोड़ पति को दिया तलाक, अब प्रेमी ने दिया धोखा : दुष्कर्म का मामला दर्ज

 

MP : दो बच्चों की मां को लॉकडाउन में सोशल वर्कर से प्यार : प्रेमी के कहने पर दोनों बच्चों को छोड़ पति को दिया तलाक, अब प्रेमी ने दिया धोखा : दुष्कर्म का मामला दर्ज

भोपाल में दो बच्चों की मां का लॉकडाउन में सोशल वर्कर से पहचान हुई। मुलाकात प्यार में बदल गई। सोशल वर्कर प्रेमी के कहने पर उसने पति को तलाक दे दिया। दोनों बच्चों तक को छोड़ दिया। इसके बाद प्रेमी ने धोखा दे दिया। शादी से इनकार कर दिया। महिला ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार 25 साल की महिला दो बच्चों की मां है। वह जहांगीराबाद में किराए के मकान में रहती है। उसने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसकी पहचान इकबाल नाम के युवक से हुई। वह भी करीब 25 साल का ही है। वह लॉकडाउन में लोगों को राशन बांटता था। दोस्ती होने पर उसने नंबर ले लिया।

इसके बाद जब भी वह कहीं राशन बांटने जाता तो उसे वहां का पता दे देता था। इस तरह वे करीब आ गए। महिला ने इकबाल को शादीशुदा और दो बच्चे होने की बात कही। इस पर इकबाल ने कहा कि उससे प्यार करता है। वह अपने पति को तलाक दे दे और बच्चों को छोड़ दे। इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। इस दौरान उसने उससे जबरन दुष्कर्म किया।

कई दिनों तक वह शादी करने की बात कहते हुए दुष्कर्म करता रहा। इकबाल के कहने पर उसने अपने पति को तलाक दे दिया। इकबाल से शादी करने की बात कहने पर वह मुकर गया। उसने कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता है। उसने इसका कोई कारण भी नहीं बताया। काफी कोशिशों के बाद भी जब इकबाल नहीं माना तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने इकबाल खिलाफ ज्यादती और धमकी देने की धाराओं में FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Related Topics

Latest News