मौसम में बदलाव : MP में आने वाले एक सप्ताह में जोरदार ठंड शुरू

 

मौसम में बदलाव : MP में आने वाले एक सप्ताह में जोरदार ठंड शुरू

जबलपुर। गुरुवार सुबह से आज सूर्यदेव बादलों की ओट से आंख मिचौली खेल रहे हैं। धुंध से मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं ठंडी हवाएं सर्दी सख्त होने का संदेश दे रही हैं। आने वाले एक सप्ताह में जोरदार ठंड शुरू होने की संभावना मौसम विभाग ने दी है। लोगों को सर्द हवाओं में सुरक्षित बाहर निकलने का सलाह दी गई है।

मौसम की करवट- पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही मौसम में बदलाव

रात का पारा 2.2 डिग्री लुढक़ा, बढ़ेगी सर्दी

शहर में लगभग तीन दिन से लगभग गायब सर्दी फिर असर दिखाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पडऩे के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में गिरावट आयी है। तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढक़ा है। आकाश साफ होने के साथ पारा धीरे-धीरे और नीचे आएगा। पहाड़ी राज्यों से आने वाली सर्द हवा की गति बढ़ेगी। ये सर्द हवा मौसम में तेजी से ठंड घोलेगी। इससे सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। ये सामान्य से एक डिग्री सी ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज हुआ। ये सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 79 प्रतिशत एवं 54 प्रतिशत थीं। उत्तर-पूर्वी हवा 2 किमी प्रतिघंटा की गति से चली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो रहा है। हल्के बादल होने के कारण अभी सर्द हवा भी कमजोर है। बादल छंटने के साथ सर्द हवा तेज होगी। मौसम शुष्क बना हुआ है। ऐसे में सर्द हवा तेज होने पर तापमान में गिरावट आएगी। रात के तापमान में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में अब पारा लुढकऩे की संभावना है। इससे ठंड बढ़ेगी।

Related Topics

Latest News