REWA : सेना के जवान ने करोड़ से अधिक का लगाया चूना : ऐसा जाल फैलाया की फंसकर लोगों ने गवां दिये 1.62 करोड़ रुपए

 

REWA : सेना के जवान ने करोड़ से अधिक का लगाया चूना : ऐसा जाल फैलाया की फंसकर लोगों ने गवां दिये 1.62 करोड़ रुपए

रीवा। स्क्रीम बताकर एक व्यक्ति ने कई लोगों को एक करोड़ से अधिक का चूना लगाया है। आरोपी ने लोगों को हर माह बीस प्रतिशत कमीशन देने के एवज में रुपए जमा करवाये और बाद में टालमटोल करता रहा। पीडि़तों ने परेशान होकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े की जांच कर रही है।

मार्च माह से शुरू किया था कारोबार

लौर थाने के घोरहा में पीडि़त इस फर्जीवाड़े का शिकार हुए है। आकाश मिश्रा पिता नंदकुमार मिश्रा निवासी घोरहा थाना लौर से आरोपी सेना का जवान पुष्पेन्द्र यादव निवासी घोरहा मार्च माह में मिला था। उसने पीडि़त को स्कीम बताई जिसमें रुपए लगाने के एवज में दस प्रतिशत हर माह ब्याज मिलने का झांसा दिया था। युवक उसकी बातों में आ गया और उसके कहने पर आरोपी के खाते में रुपए डाल दिये। एक माह उसने बीस हजार रुपए पीडि़त के खाते में डाले जिससे उसे अच्छी तरह विश्वास हो जाये। अप्रैल माह में युवक ने पुन: उसके खाते में पांच लाख रुपए डाल दिये। युवक के परिवार के सदस्य और दोस्तों ने भी स्कीम का लाभ उठाते हुए उसके खाते में 65.75 लाख रुपए डाले। बाद में जब उन्होंने आरोपी से रुपए मांगे तो वह टालमटोल करने लगा।

पीडि़तों को पता चली संदिग्ध गतिविधियां

पीडि़तों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हो गया जिस पर उन्होंने आरोपी के बारे में पता लगाया। उसने लेखनीश मिश्रा पिता उमेश मिश्रा से 21.25 लाख, संजय कुमार मिश्रा सहित अन्य से 43.75, अभिषेक मिश्रा पिता अशोक मिश्रा सहित उनके रिश्तेदारों से 32 लाख रुपए जमा करवाये हे। लोगों के करीब 1.65 करोड़ रुपए लेकर आरोपी फरार हो गया है। पीडि़त काफी समय तक उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई पता नहीं चलने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच की जिस पर शिकायत सही मिली। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधाड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

सिटी कोतवाली थाने में भी दर्ज हुआ मामला

उक्त आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में भी मामजा दर्ज है। पीडि़त अशोक कुमार मिश्रा निवासी रतहरा से आरोपी दस प्रतिशत ब्याज हर माह देने के एवज में रुपए जमा करवाये थे। आरोपी उनको लगातार रुपए वापस दिलवाने का झांसा देता रहा लेकिन उसने रुपए नहीं दिये। उनके रुपए लेकर आरोपी चंपत हो गया जिस पर उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

कई लोग हो सकते है शिकार

उक्त आरोपी के हांथों ठगी का शिकार हुए लोगों की संख्या बढ़ सकती है। उसने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है जिनमें अधिकांश लोगों को तो अभी तक ठगी की जानकारी ही नहीं होगी और वे रुपए मिलने का इंतजार कर रहे होंगे। अब कार्रवाई के बाद अन्य पीडि़त भी थाने पहुंच सकते है। हालांकि उसने कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है यह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पायेगा।

जांच के बाद होगी आगे कार्रवाई

एक व्यक्ति ने कई लोगों को दस प्रतिशत हर माह ब्याज देने के एवज में रुपए जमा करवाये थे। कई लोगों ने रुपए जमा किये लेकिन आरोपी ने उनके रुपए वापस नहीं किये है। शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।

शिवकुमार वर्मा, एएसपी रीवा

Related Topics

Latest News