REWA : सैनिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर रीवा का नाम किया रोशन : 24 छात्रों का NDA में हुआ चयन : देखे नाम

 

                 REWA : सैनिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर रीवा का नाम किया रोशन : 24 छात्रों का NDA में हुआ चयन : देखे नाम

देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में शुमार मध्य प्रदेश के इकलौते रीवा सैनिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया किया है। बताया गया कि बीते दिनों आए रिजल्ट में 24 छात्र एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) व नेवल अकादमी में चयनित होकर स्कूल को गौरवान्वित किया है। सफल हुए 24 छात्रों में 10 छात्र वर्तमान बैच के हैं। वहीं 14 छात्र पूर्व बैचों के पास आउट होकर तैयारी कर रहे थे।

सैनिक स्कूल रीवा प्राचार्य कर्नल राजेश बैंदा की मानें तो कोर्स नंबर 147 एनडीए व कोर्स नंबर 110 नेवल अकादमी के लिए चयनित हुए हैं। 24 छात्रों का एनडीए की सर्विस सिलेक्शन बोर्ड परीक्षा में चयन हुआ। कर्नल राजेश बैंदा ने सभी सफल छात्रों को समस्त विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ये छात्र हुए चयनित

चयनित होने वाले छात्रों में दीपेंद्र कुमार सिंह, क्षितिज उपाध्याय, प्रखर गुप्ता, सागर राज, अशोक पाण्डेय, गौरव शर्मा, कुणाल राजपूत, यशवंत यादव, दुर्गेश कुमार यादव, सुधांशु सिंह, गोवर्धन, अंकुश रावत, यश शर्मा, विवेक जादौन, शिवम् सिंह, अनिल कुमार, शुशांत कुमार, आशीष कुमार पटेल, हरेन्द्र सिंह, प्रबल परमार विकाश सिंह यादव, अशोक सिंह, विकाश सिंह तोमर एवं मनन पटेल शामिल हैं।

अगले चरण की परीक्षा से गुजरना होगा

कर्नल ने बताया कि सभी चयनित छात्रों को परीक्षा के अगले चरण में अब सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में सम्मिलित होना होगा। जो कि कई चरणों में आयोजित की जाएगी। जिसमे मुख्य रूप से कहानी लेखन, ग्रुप डिस्कशन, ग्रुप टास्क, मनोवैज्ञानिक परीक्षण और साक्षात्कार होंगे। सफल छात्रों ने कोरोना काल में अनेक व्यवधानों के होते हुए भी सफलता पाना अत्यंत सराहनीय है।

Related Topics

Latest News