REWA : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार : 4 वर्ष पहले किशोरी से बलात्कार कर मांगी थी माफी, फिर दोबारा की हरकत, मेडिकल चेकअप के बाद FIR दर्ज़

 

REWA : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार : 4 वर्ष पहले किशोरी से बलात्कार कर मांगी थी माफी, फिर दोबारा की हरकत, मेडिकल चेकअप के बाद FIR दर्ज़

रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 4 वर्ष पहले किशोरी से बलात्कार किया था। तब आरोपी ने पीड़िता से माफी मांगी थी। कहा था कि दोबारा भविष्य में गलती नहीं करूंगा। ऐसे में किशोरी सहित परिजनों ने माफ कर दिया। लेकिन बीते दिनों आरोपी ने एक बार फिर दोबारा हरकत की।

ऐसे में किशोरी के परिजनों ने सेमरिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिस अधिकारी के सामने हुए बयान के बाद पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया गया। रेप की पुष्टि होने पर FIR के दूसरे दिन आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

सेमरिया थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक गर्ग ने बताया कि दो दिन पहले एक किशोरी ने दुष्कर्म और छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। तब पुलिस ने आरोपी युवक राजेश त्रिपाठी (34) निवासी सेमरिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 354, 294, 323, 506, 5/6 9/10 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के भागने की जानकारी मिली।

सेमरिया बस स्टैण्ड से गिरफ्तार

पुलिस को रविवार की शाम मुखबिर ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी राजेश त्रिपाठी मुंबई भागने की फिराक में घूम रहा है। वह अभी बस स्टैंड की ओर गया है। ऐसे में पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान में दबिश दी। इसी बीच आरोपी सेमरिया बस स्टैण्ड से सतना की बस में बैठने वाला था। जिसको घेराबंदी कर धर दबोचा गया।

Related Topics

Latest News