REWA : लापता युवक का नहर से शव बरामद : 48 घंटे बाद 10 किलोमीटर दूर मिला शव, हत्या या हादसे में उलझी पुलिस

 

REWA : लापता युवक का नहर से शव बरामद : 48 घंटे बाद 10 किलोमीटर दूर मिला शव, हत्या या हादसे में उलझी पुलिस

रीवा जिले के सगरा थाना अंतर्गत भाठी गांव स्थित बाणसागर नहर से एक किशोर की लाश बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की शाम किशोर के शव मिलने की सूचना रौरा निवासी अलोक तिवारी  ने रीवा न्यूज़ मीडिया के संचालक को जानकरी दी जिसपर तत्काल थाने में सूचना दी गई । जिसके बाद सगरा थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। घटनास्थल से शव बरामद कर शिनाख्ती के प्रयास शुरु किए। लेकिन मौके से कुछ नहीं मिला।

ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों सहित आसपास के थानों को जानकारी भेजवाई थी। काफी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त समान थाना अंतर्गत संजय नगर निवासी विनीत कुमार गुप्ता (16) के रूप में हुई है। ​फिलहाल मृतक के शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजवा दिया। इधर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

REWA : लापता युवक का नहर से शव बरामद : 48 घंटे बाद 10 किलोमीटर दूर मिला शव, हत्या या हादसे में उलझी पुलिस

48 घंटे बाद मिली डेड बॉडी

सगरा थाना प्रभारी ​ऋषभ सिंह बघेल ने बताया कि गुरुवार की शाम किशोर का शव भाठी गांव स्थित नहर के समीप झाड़ियों के पास ग्रामीणों ने देखा था। शव​ मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकाला। दावा है कि समान थाना क्षेत्र से लापता किशोर विनीत कुमार गुप्ता का शव 48 घंटे बाद सगरा क्षेत्र के भाठी गांव की नहर में पाया गया।

समान थाने में दर्ज था प्रकरण

7 दिसंबर को किशोर के परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत समान थाने में दर्ज कराई थी। आवेदन में परिजनों ने कहा था कि किशोर सुबह घूमने निकला था। लेकिन दोपहर में घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद जब किशोर का पता नहीं चला तो लापता होने की सूचना थाने में दी। ऐसे में आईपीसी की धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। लेकिन दो दिन बाद किशोर का शव 10 किमी. दूर नहर में मिला।

हत्या या हादसे में उलझी पुलिस

बाणसागर नहर से बरामद हुए शव को जहां थाना पुलिस हादसा मान रही है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दावा है कि वह शहर से 10 किमी. दूर भाठी गांव कैसे पहुंच सकता है। फिलहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics

Latest News