REWA : दो अलग-अलग सड़क हादसों का मामला : गड़रिया में 5 वर्षीय मासूम की तो मनगवां में भी युवक की मौत

 

REWA : दो अलग-अलग सड़क हादसों का मामला : गड़रिया में 5 वर्षीय मासूम की तो मनगवां में भी युवक की मौत

रीवा जिले के दो अलग-अलग सड़क हादसों में रोड पार करते समय दो की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में गंभीर रूप से घायलों को संजय गांधी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। लेकिन SGMH में उपचार के दौरान एक युवक और 5 वर्षीय मासूम ने दम तोड़ दिया है। पुलिस के मुताबिक पहली दुर्घटना मनगवां थाना अंतर्गत दुबगवां गांव की है।

जबकि दूसरा हादसा शहर के सिटी कोतवाली अंतर्गत गड़रिया गांव का बताया जा रहा है। SGMH चौकी पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर पीएम कराते हुए परिजनों को लाश सौंप दी है। इधर थाना पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मनगवां: तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक जितेन्द्र दुबे पुत्र रामेश्वर दुबे (45) दुबगवां थाना मनगवां शनिवार की रात सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल को गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। लेकिन युवक की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसजीएमएच रेफर कर दिया था। यहां सर्जरी वार्ड में भर्ती रहु युवक ने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया था।

सिटी कोतवाली: लौर थाने के सूजी गांव की है मासूम

लौर थाने के सूजी गांव से सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत गड़रिया गांव मजदूरी कराने आए रंजना लोनिया पुत्री अजय लोनिया (5) को माता-पिता के सामने बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। ऐसे में स्थानीय लोगों की मदद से संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए सर्जरी वार्ड के आईसीयू में भर्ती किया। लेकिन रविवार की सुबह सांस थम गई।

Related Topics

Latest News