REWA : 5 जिलों ​के भाजयुमो अध्यक्षों की घोषणा : रीवा से भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष विकास मिश्रा को बनाया

 

REWA : 5 जिलों ​के भाजयुमो अध्यक्षों की घोषणा : रीवा से भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष विकास मिश्रा को बनाया

मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद ​वीडी शर्मा की सहमति पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने मंगलवार की रात 5 जिलों ​के भाजयुमो अध्यक्षों की घोषणा की है। जारी सूची में रीवा से भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष विकास मिश्रा को बनाया गया है। वहीं सीधी से निशांत मिश्रा, टीकमगढ़ से अभय यादव, खंडवा से अनूप पटेल और मदसौर से सुनील पटेल का नाम शामिल है।

बता दें कि विकास मिश्रा से पहले विवेक पाण्डेय युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे। नई सूची में देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के पिड़रिया सेंगर के रहने वाले विवेक मिश्रा को नया अध्यक्ष बनाया गया हैं। सूत्रों की मानें तो अभी तक वे भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। इसके पहले होशंगाबाद संभाग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं।



Related Topics

Latest News