REWA : ट्रक टायर फटने से हादसा : धान कटाई कर वापस लौट रहे थे सीधी, मिनी ट्रक पलटने से 8 लोग घायल : एक वृद्ध महिला की मौत, 15 मजदूर थे सवार

 

REWA : ट्रक टायर फटने से हादसा : धान कटाई कर वापस लौट रहे थे सीधी, मिनी ट्रक पलटने से 8 लोग घायल : एक वृद्ध महिला की मौत, 15 मजदूर थे सवार

रीवा जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत चिल्ला खुर्द के पास हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन मजदूर घायल हो गए है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची डायल 100 ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लेकर त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंची थी। जहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया था।

जबकि एक गंभीर घायल को एसजीएमएच रीवा रेफर कर दिया है। वहीं सामान्य 8 घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। बाकी अन्य को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। चाकघाट पुलिस की मानें तो हादसाग्रस्त परिवार के लोगों को अवगत कराते हुए वृद्ध महिला का शव मर्चुरी में रखा दिया है।

चाकघाट थाना प्रभारी अरविंद राठौर ने बताया कि सोमवार की शाम 3 से 4 बजे के बीच मिनी ट्रक में सवार मजदूर यूपी कोरांव से धान कटाई कर वापस अपने गांव सीधी जिले के मझौली लौट रहे थे। जैसे ही वह एनएच-30 के अतरैला नंबर 12 गांव स्थित बंसल प्लांट के पास पहुंचे तो मिनी ट्रक टायर फटने से पलट गया।

हादसे में सभी मजदूर नीचे आ गए। जबकि मिनी ट्रक और उसमे रखी धान की बोरियां उपर हो गई। जहां दम घुटने से काली बैगा पति लक्ष्मण बैगा (70) निवासी मझौली​ जिला सीधी की मौत हो गई। चर्चा है कि हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे त्योंथर जनपद पंचायत के सीईओ राहुल पाण्डेय ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से त्योंथर अस्पताल भिजवाया था।

15 मजदूर थे सवार

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मिनी ट्रक में 15 मजदूर सवार थे। जिसमे एक दर्जन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सभी को त्योंथर अस्पताल लाया गया था। जहां काली बैगा की मौत हो गई थी। जबकि एक मजदूर को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया था। बाकी मजदूरों की स्थित सामान्य है। जिनके कुछ लोगों को मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी गई है।

Related Topics

Latest News