REWA : NH-30 बाईपास में देर रात भीषण सड़क हादसा : अज्ञात ट्रक की टक्कर लगने से दो युवक चपेट में आने से मौत जबकि दो गंभीर रूप से घायल

 

REWA : NH-30 बाईपास में देर रात भीषण सड़क हादसा : अज्ञात ट्रक की टक्कर लगने से दो युवक चपेट में आने से मौत जबकि दो गंभीर रूप से घायल

रीवा शहर के समीप नेशनल हाईवे-30 बाईपास में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत हो गई है। जबकि दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। राहगीरों की सूचना के बाद पहुंची डायल 100 ने बड़े हादसे के बारे में थाना पुलिस को अवगत कराया।

जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंची। जहां ​ड्यूटी डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर शव को मर्चुरी में रखा दिया है। जबकि दो गंभीर युवकों को सर्जरी विभाग के आईसीयू वार्ड में दा​खिल कर इलाज कर रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात 10 से 11 बजे के बीच चोरहटा थाना अंतर्गत मैदानी डी पॉल स्कूल के सामने से दो बाइकों में सवार होकर 4 युवक जा रहे थे। पहली बाइक में विकास सिंह पुत्र दयाराम और सतेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्रमणि दोनों निवासी अमवा सवार थे। जबकि दूसरी बाइक में दीपक रावत निवासी बेलहाई और उत्तम सिंह निवासी रमपुरवा सवार थे।

सड़क हादसे की सूचना के बाद देर रात चोरहटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। जहां से चार युवकों को एंबुलेंस की मदद से एसजीएमएच ले जाया गया था। लेकिन विकास सिंह और सतेन्द्र सिंह को चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपक रावत और उत्तम सिंह को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। हालांकि स्थित अभी खतरे में है।

पुलिस का दावा है कि घटना के कारणों का स्पष्ट पता अभी तक नहीं चल पाया है। आशंका है कि अज्ञात ट्रक की टक्कर लगने से दो युवक चपेट में आ गए होंगे। वहीं कुछ लोग दोनों बाइकों की भिड़ंत से दुर्घटना की संभावना जता रहे है। इधर सोमवार की दोपहर तक परिजनों की मौजूदगी में दोनों मृतकों का पीएम होगा। फिलहाल थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे को जांच रही है।

Related Topics

Latest News