REWA : कलेक्टर, SP की अनोखी पहल : शहर में जॉगिंग करते जगह- जगह चलाया स्वच्छता अभियान; कई दुकानदारों पर ठोखा जुर्माना

 

REWA : कलेक्टर, SP की अनोखी पहल : शहर में जॉगिंग करते जगह- जगह चलाया स्वच्छता अभियान; कई दुकानदारों पर ठोखा जुर्माना

रीवा नगर निगम सहित देहात क्षेत्र के नगरीय निकायों में स्वच्छता जागरूकता के लिए प्लॉग रन का आयोजन किया गया। यहां प्लॉगिंग रनिंग कर रास्ते में मिलने वाले प्लास्टिक व अन्य कचरों को उठाते हुए जॉगिंग की गई। शहर में कलेक्टर इलैयाराजा टी के नेतृत्व में सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाकर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान वार्डों में साफ-सफाई कर प्लास्टिक के कचरे को एकत्र कर नगर निगम के कचरा वाहनों में रखा गया।

REWA : कलेक्टर, SP की अनोखी पहल : शहर में जॉगिंग करते जगह- जगह चलाया स्वच्छता अभियान; कई दुकानदारों पर ठोखा जुर्माना

शनिवार की सुबह 8 बजे कलेक्टर इलैयाराजा टी, एसपी नवनीत भसीन और नगर निगम आयुक्त मृणाल मीणा अमले के साथ सुभाष तिराहे से लेकर स्टेडियम मोड़ तक प्लॉग रन में भाग लिया। कलेक्टर ने स्वयं कई स्थानों पर प्लास्टिक कचरे का संग्रहण किया। जिन दुकानों के सामने कचरा पाया गया कलेक्टर ने उन्हें स्वच्छता बनाए रखने के लिए सचेत किया।

साथ ही दुकानदारों से कचरे का संग्रहण कराया गया। कलेक्टर ने कई दुकानदारों पर सड़क में गंदगी फैलाने पर सांकेतिक जुर्माना भी लगाया। आमजनों ने भी प्लॉग रन में शामिल होकर प्लास्टिक कचरे के संग्रहण में योगदान दिया। इसके बाद कलेक्टर और अन्य विभाग के अधिकारियों ने पुलिस लाइन में भी जाकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

REWA : कलेक्टर, SP की अनोखी पहल : शहर में जॉगिंग करते जगह- जगह चलाया स्वच्छता अभियान; कई दुकानदारों पर ठोखा जुर्माना

अधिकारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्लॉग रन में ज्यादातर जिला स्तर के अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया है। शिक्षा विभाग ने वार्ड क्रमांक 27 सिंधु भवन, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने वार्ड क्रमांक 41, लोक स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने वार्ड क्रमांक 21, कृषि विभाग ने वार्ड क्रमांक 1 बीहर नदी पटपर घाट और आयुष विभाग ने एसपी कार्यालय के आसपास, आबकारी विभाग ने बीहर नदी बाबा घाट, जल संसाधन विभाग क्योटी कैनाल ने वार्ड क्रमांक 40 में स्वच्छता अभियान चलाया है।

REWA : कलेक्टर, SP की अनोखी पहल : शहर में जॉगिंग करते जगह- जगह चलाया स्वच्छता अभियान; कई दुकानदारों पर ठोखा जुर्माना

इन विभागों के जिम्मेदार भी हुए शामिल

इसी तरह जनसंपर्क विभाग ने प्रकाश चौराहा पार्किंग में स्वच्छता श्रमदान किया। अन्त्यावसायी सहकारी निगम, पंजीयन विभाग, रोजगार कार्यालय, सामाजिक न्याय विभाग, खाद्य विभाग, ऊर्जा विभाग, सेतु विकास निगम, श्रम विभाग, खनिज विभाग, होमगार्ड, मछली पालन विभाग, लोक निर्माण विभाग, उद्योग विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, जन अभियान परिषद, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, हाउसिंग बोर्ड ने भी प्लॉग रन के माध्यम से स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाई।

Related Topics

Latest News