REWA : हाईवे में बदमाशों ने लूटकर फैलाई सनसनी : धान बेचकर घर लौट रहे किसान के साथ हुई लूट, शाम तक आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

 

REWA : हाईवे में बदमाशों ने लूटकर फैलाई सनसनी : धान बेचकर घर लौट रहे किसान के साथ हुई लूट, शाम तक आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत हाईवे में लूटकर बदमाशों ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक धान बेचकर घर लौट रहे किसान के ट्रैक्टर का बदमाशों ने स्कूटी से पीछा कर मोबाइल लूट लिया। रात में हुई घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह मनगवां पुलिस को सुबह दी गई। पीड़ित किसान की​ शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही साइबर सेल की मदद से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच शाम तक आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल गई है।

थाना प्रभारी डीके दाहिया ने बताया कि शुक्रवार की रात 9 बजे पीड़ित किसान अमर पटेल निवासी टिकुरी थाना गढ़ धान बेचने खैरा मंडी गए थे। लेकिन रात हो जाने पर खरीदी केन्द्र में धान रखकर गांव लौटने गले। जैसे ही किसान गंगेव चौकी क्षेत्र के रजहा मोड़ के पास पहुंचते ही थे। तभी स्कूटी में सवार तीन बदमाशों ने पीछा का ट्रैक्टर के सामने गाड़ी लगा दी।

ट्रैक्टर रूकते ही किसान से स्कूटी सवार लूटपाट करने लगे। हालांकि किसान ने शोर मचाया। लेकिन इसके पहले ही बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने पुलिस के सामने दावा किया है कि घटना में बेलवा कुर्मियान निवासी नीलेश साकेत और रिक्की साकेत सहित एक नाबालिग शामिल था। शिकायत मिलते ही मनगवां पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। तभी शनिवार की शाम मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Related Topics

Latest News