REWA : मार्तण्ड स्कूल तिराहे का मामला : करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत : यातायात पुलिस लगवा रही थी ट्रैफिक सिग्नल

 

REWA : मार्तण्ड स्कूल तिराहे का मामला : करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत : यातायात पुलिस लगवा रही थी ट्रैफिक सिग्नल

सिविल लाइन थाना अंतर्गत करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो यातायात पुलिस मार्तण्ड स्कूल तिराहा के सामने ट्रैफिक सिग्नल लगवा रही थी। तभी खंभे में बिजली का करंट दौड़ गया। हादसे में एक मजदूर चपेट में आ गया। हालांकि बिजली की सप्लाई लाइन से खंभा काफी दूर था।

इसके बावजूद श्रमिक करंट का झटका लगते ही जमीन पर गिरा। जिसको आनन फानन में पुलिस की मदद से तुरंत एसजीएमएच ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया है। मौत की सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम करीब 4 बजे के आसपास सिग्नल लगाने के लिए क्रेन बुलाई गई थी। क्रेन के आते ही सिग्नल के खंभे को खड़ा किया जा रहा था। इस खंभे को नीचे से श्रमिक अमित शर्मा पुत्र सुमंत शर्मा (25) निवासी अमरपाटन जिला सतना पकड़े हुए था।

क्रेन की मदद से खंभे को लगाने का कार्य चल रहा था। इसी बीच खंभा ऊपर और नीचे हो रहा था। तभी अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के पास से सिग्नल का खंभा बिजली को कैच कर लिया। देखते ही देखते श्रमिक करंट की चपेट में आ गया।

हालांकि तत्काल उपचार के लिए मजदूर को संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। फिलहाल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम शव को मर्चुरी में रखवा दिया है। दावा है कि मंगलवार की सुबह परिजनों की मौजूदगी पर पीएम की कार्रवाई होगी।

Related Topics

Latest News