REWA : हादसे का शिकार हुआ किसान : नौबस्ता खरीदी केन्द्र में आया था धान बेचने, रात में सोते समय ट्रक ने दोनों पैरों को कुचला

 

REWA : हादसे का शिकार हुआ किसान : नौबस्ता खरीदी केन्द्र में आया था धान बेचने, रात में सोते समय ट्रक ने दोनों पैरों को कुचला

रीवा जिले के जनेह थाना अंतर्गत नौबस्ता खरीदी केन्द्र में धान बेचने आया किसान रात में सोते समय हादसे का शिकार हो गया। पुलिस के मुताबिक परिवहनकर्ता के ट्रक ने उसके दोनों पैरों को कुचल दिया था। जिसको गंभीर हालत में यूपी के प्रयागराज जिला अंतर्गत शंकरगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 1 बजे हुई घटना से अफरा तफरी मच गई थी। दुर्घटना के बाद किसानों में काफी आक्रोश था। चर्चा है कि खरीदी केन्द्र में किसानों के ​रूकने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाहर सड़क के किनारे सो रहा किसान ट्रक की चपेट में आ गया।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम तीरथ सिंह पुत्र छेदीलाल (55) निवासी मझियारी धान लेकर त्योंथर तहसील अन्तर्गत नौबस्ता खरीदी केन्द्र गया था। जहां रात हो जाने पर किसान खरीदी केन्द्र के सामने ट्रैक्टर के समीप सो रहा था। तभी रात लगभग 1 बजे परिवहनकर्ता का ट्रक निकला और किसान का पैर चपेट में आ गया।

हादसे के बाद ट्रांसपोर्ट मालिक द्वारा किसान को इलाज के लिए शंकरगढ़ उप्र ले जाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर जनेह पुलिस मौके पर पहुंची। दावा है कि शुक्रवार की सुबह खरीदी का कार्य भी काफी देर तक प्रभावित रहा। नायब तहसीलदार सतीश सोनी ने मौके पर जाकर पीड़ित किसान के इलाज के लिए आवश्यक मदद की व्यवस्था की।

Related Topics

Latest News