REWA : शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या : बदमाशों ने युवक के सिर में हमला कर साक्ष्य छिपाने के लिए नाले में फेंका शव : हड़कंप

 

REWA : शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या : बदमाशों ने युवक के सिर में हमला कर साक्ष्य छिपाने के लिए नाले में फेंका शव : हड़कंप

रीवा जिले के अतरैला थाना अंतर्गत चौखंडी नाले में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक बीते दिन युवक घर से खेत में ट्रैक्टर चलाने के लिए निकला था। जिसने रात में चौखंडी नाले के समीप अज्ञात लोगों के साथ शराब पार्टी की। पार्टी के बाद अज्ञात बदमाशों ने युवक के सिर में हमला कर हत्या कर दी। फिर साक्ष्य छिपाने के लिए नाले में शव फेंक दिया।

सुबह ग्रामीणों ने नाले में लाश देखकर युवक को पहचान लिया। ऐसे में तुरंत परिजनों को सूचना दी। जानकारी के बाद भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आधा सैकड़ा गांव वाले अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बवाल मचाने लगे। यहां लॉ एंड ऑर्डर की​ स्थिति बनने पर अतरैला, पनवार और जवा थाने के पुलिस बल को भेजा गया। जहां काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाइश दी। इसके बाद शव को पीएम के लिए जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है।

जवा थाना प्रभारी तेजभान सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह विकास सिंह पटेल पुत्र रामराज (18) निवासी गोड़िया थाना अतरैला का शव चौखंडी नाले पर मिला था। तब हत्या की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई थी। आला अधिकारियों के निर्देश पर मैं घटनास्थल पर मौजूद था। क्योंकि राज्यपाल मंगू भाई पटेल के दौरे के कारण अतरैला थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल की जिला मुख्यालय पर ड्यूटी लगी थी।

सुबह से शाम तक चला बवाल

मृतक विजय सिंह पटेल के परिजन गांव के आसपास के शरारती तत्वों के खिलाफ हत्या का आरोप लगा रहे थे। दावा है कि मृतक शाम से लेकर देर रात तक उन्हीं के साथ था। जिन्होंने शराब​ पिलाकर किसी धारदार हथियार से हत्या कर नदी में शव फेंक दिया था। ऐसे में तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। जिसको लेकर मंगलवार की सुबह से लेकर दोपहर 3 बजे तक बवाल मचाते रहे।

सिर में चोट के निशान

पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने युवक की हत्या की है। मृतक के सिर में चोट के निशान है। इधर वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन पर अंतत: परिजन मानें तो पानी से शव को निकालकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए जवा भेजा गया है। जहां पीएम की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि शाम 4 बजे तक अतरैला थाना प्रभारी भी पहुंच गए है। जो पीएम के बाद सीधे अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू करा दी है।

Related Topics

Latest News