REWA : बैंक बचाओं-देश बचाओं : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर हुई देश व्यापी हड़ताल

 

REWA : बैंक बचाओं-देश बचाओं : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर हुई देश व्यापी हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर देश व्यापी दो दिवसीय हड़ताल रीवा शहर में शुरु हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को सिरमौर चौराहा स्थित यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय और स्टेट बैंक मुख्य शाखा के बाहर एक सैकड़ा से ज्यादा बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने धरना देकर बैंक बचाओं-देश बचाओं के नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान जबलपुर अंचल के जोनल उपाध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, ऑफीसर्स एसोसिएशन के रीजनल सेक्रेटरी अंजनी मिश्रा, अवार्ड यूनियन के रीजनल सेक्रेटरी अशोक द्विवेदी, आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी जीएल तिवारी, मुख्य शाखा अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा आदि ने निजीकरण का जमकर विरोध किया। कहा कि केन्द्र सरकार को इस निर्णय पर विचार करना चाहिए। जिससे कर्मचारियों का हित प्रभावित न हो।

बैंकिंग सेवा प्रभावित

बता दें कि देशभर में दो दिवसीय हड़ताल से बैंकिंग सेवा प्रभावित हो गई है। खेती के सीजन में कर्मचारियों के निर्णय से उपभोक्ता दिनभर परेशान रहे। बैंक से जुड़ लोगों का दावा है कि गुरुवार और शुक्रवार को हड़ताल के कारण बैंक बंद है। जबकि शनिवार और रविवार को सरकार अवकाश है। ऐसे में ग्राहकों को पैसे निकालने के लिए 4 दिन बैंकों का इंतजार करना होगा।

दो जगह हुए प्रदर्शन

रीवा शहर में हड़ताली बैंक कर्मचारियों ने बैंक बचाओं-देश बचाओं के नारे लगाए है। बताया गया कि जिलेभर के कर्मचारी दो जगहों पर एकत्र होकर प्रदर्शन किए। एक ओर जहां स्टेट बैंक मुख्य शाखा में एकत्रित होकर नारेबाजी की गई। वहीं यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में भी पंडाल लगाकर हड़ताली कर्मचारी एकत्रित होकर केन्द्र सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया है। कहा कि बैंक कर्मचारियों का यह विरोध प्रदर्शन सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा है।

Related Topics

Latest News