REWA : बर्फीली हवाओं से विंध्य क्षेत्र के मौसम का मिजाज बदला : एक दिन में बढ़ी ठंड, दो दिन बाद कोहरे की आशंका

 

REWA : बर्फीली हवाओं से विंध्य क्षेत्र के मौसम का मिजाज बदला : एक दिन में बढ़ी ठंड, दो दिन बाद कोहरे की आशंका

उत्तर भारत की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं ने विंध्य क्षेत्र के मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि रीवा जिले में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दी है। नतीजन गुरुवार को सुबह से शाम हो गई। लेकिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए।

यहां दिनभर आसमान में काले बादल छाये रहे। जिससे 6 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में दिनभर शहर की सड़कों में लोग ठंड से कप कपता हुए दिखे। स्कूली बच्चों ने जहां टोपा पहन कर कान को ढका। तो वहीं गांव क्षेत्र के लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए।

गर्म कपड़ों का लिया सहारा

गुरुवार को तापमान में गिरावट के चलते ठण्ड से बचाव के लिए सभी लोगों को गर्म कपड़ों सहारा लेना पड़ा। पिछले 24 घंटे से मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद मानो ठंड की फिजा ही बदल गई है। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो ठंड का अहसास दिखा। मौसम का मिजाज इतना ज्यादा खराब रहा कि सूर्य देव के दर्शन लोगों को नहीं हो पाए।

गौरतलब है कि एक दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुरुवार को 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री पर रहा। वहीं एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा की मानें तो दो दिन बाद हल्का कोहरा शुरू होने की संभावना है। सुबह और शाम दोनों समय कोहरा दिखेगा। वहीं 10 दिन बाद कोहरा तेज होने के साथ ही ठंड में भी इजाफा होगा। फिलहाल जो मौसम है उससे फसलों को कोई नुकसान नहीं है।

Related Topics

Latest News