REWA : बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : रीवा रेंज को मिला नया उप पुलिस महानिरीक्षक : इनकी हुई नवीन पदस्थापना

 

REWA : बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : रीवा रेंज को मिला नया उप पुलिस महानिरीक्षक : इनकी हुई नवीन पदस्थापना

मध्यप्रदेश में मंगलवार की शाम एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में 24 आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए है। इसी तबादला सूची में मिथिलेश कुमार शुक्ला के रूप में रीवा रेंज को नया उप पुलिस महानिरीक्षक मिल गया है।

बता दें कि रीवा रेंज के डीआईजी रहे अनि​ल सिंह कुशवाह का 1 दिसंबर को उज्जैन उप पुलिस महानिरीक्षक के रूप में स्थानांतरण हो गया था। तब से रीवा रेंज के डीआईजी का पद रिक्त था।

रीवा में पदस्थापना के दौरान सफलता

पुलिस सूत्रों की मानें तो राज्य प्रशासनिक सेवा में पुलिस अफसर के रूप में मिथिलेश कुमार शुक्ला रीवा में सेवाएं दे चुके है। वह एक दशक पहले रीवा में एएसपी के रूप में तैनात थे। तब तराई में आतंक का पर्याय रह चुके छोटू मल्लाह गिरोह के खात्मे में मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं सतना पुलिस अधीक्षक रहते हुए तराई में डाकुओं को नहीं पनपने दिए।

इनकी हुई नवीन पदस्थापना

- राकेश गुप्ता आईजी, इंदौर (देहात जोन)

- इरशाद वली प्रभारी आईजी, भोपाल(देहात)

- संजय तिवारी प्रभारी आईजी, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय

- आरके हिंगणकर एसीपी( अपराध व मुख्यालय) इंदौर

- मिथलेश कुमार शुक्ला डीआईजी रीवा रेंज

- सचिन अतुलकर एसीपी( कानून, व्यवस्था) भोपाल

- अतुल सिंह सेनानी 7वीं वाहिनी भोपाल

- महेश चंद्र जैन डीसीपी( ट्रैफिक) इंदौर

- निमिष अग्रवाल डीसीपी( क्राइम) इंदौर

- राजेश कुमार सिंह डीसीपी जोन-4 इंदौर

- विनीत कुमार डीसीपी( मुख्यालय) भोपाल

- धर्मेंद्र सिंह भदौरिया डीसीपी (जोन-3) इंदौर

- विजय खत्री डीसीपी (जोन-4) भोपाल

- भगवत सिंह बिरदे एसपी, इंदौर देहात

- किरणलता केरकेट्‌टा एसपी, भोपाल देहात

- रियाज इकबाल डीसीपी (जोन-3) भोपाल

- संपत उपाध्याय डीसीपी( जोन-2) भोपाल

- आशुतोष बागरी सेनानी 17वीं वाहनी, भिण्ड

- रजत सक्लेचा डीसीपी( आमसूचना-सुरक्षा) इंदौर

- अमित तोलानी डीसीपी (जोन-1) इंदौर

- अमित कुमार डीसीपी( अपराध) भोपाल

- हंसराज डीसीपी (ट्रैफिक) भोपाल

- श्रद्धा तिवारी डीसीपी (जोन-4) भोपाल

- विजय भागवानी डीसीपी(आमसूचना- सुरक्षा) भोपाल

Related Topics

Latest News