REWA : शादी समारोह से लौट रहे युवक को रोककर आरोपियों ने सरेराह किया चाकू से वार, गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती : दो आरोपी गिरफ्तार

 

REWA : शादी समारोह से लौट रहे युवक को रोककर आरोपियों ने सरेराह किया चाकू से वार, गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती : दो आरोपी गिरफ्तार

रीवा। वैवाहिक आयोजन से लौट रहे युवक को रोककर आरोपियों ने सरेराह उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घटना में शामिल दोनों आरोपियों को रात में ही पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुक्ला की जा रही है।

वैवाहिक आयोजन से लौट रहा था युवक

विनय मिश्रा निवासी हिनौता थाना सेमरिया शनिवार की रात गांव में ही आयोजित एक निमंत्रण में शामिल होने गया था जहां से करीब सवा नौ बजे वह वापस लौटकर आया। रात करीब सवा नौ बजे युवक जैसे ही गंगा प्रसाद शुक्ला के घर के समीप पहुंचा तभी आरोपी विजय उर्फ राजन द्विवेदी व सुरेश प्रसाद द्विवेदी ने उसे रोक लिया। रंजिश को लेकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पेट, कमर व पीठ में चाकू से चार वार किये जिसमें युवक खून से लथपथ हालत में वहीं गिर पड़ा। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घायल को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहा से उसको संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना को अंजाम देकर भागे आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने रात में ही पूरे गांव में घेराबंदी कर दी और उनको खेत से पकड़ लिया जहां वे छिपे हुए थे। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। उनको पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

दस दिन पूर्व हुए विवाद में दिया घटना को अंजाम

उक्त आरोपियों ने दस दिन पूर्व हुए विवाद में इस घटना को अंजाम दिया था। बच्चों के विवाद में उनके बीच गाली-गलौज हुई थी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विवाद को शांत करवा दिया था। थाना प्रभारी महेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि शनिवार की रात पीडि़त के साथ आरोपी भी निमंत्रा में शामिल होने गए थे जहां उन्होंने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई और युवक को रास्ते में रोककर उस पर हमला कर दिया।

Related Topics

Latest News