UPSC EXAM : छात्रों के लिए जरुरी खबर : 2022 में होंगे ये बड़े एग्जाम, सभी 24 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

 

UPSC EXAM : छात्रों के लिए जरुरी खबर : 2022 में होंगे ये बड़े एग्जाम, सभी 24 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने वर्ष 2022 में हाेने वाली सभी 24 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ज्यादातर परीक्षाएं हर साल जिस समय पर हाेती हैं, तभी हाेंगी। सिविल सर्विस प्री एग्जाम जून में हाेगी। परीक्षाओं का सिलसिला जनवरी से ही शुरू हाे जाएगा। इंदाैर में यूपीएससी की तैयारी करने वाले काेचिंग इंस्टिट्यूट लगातार बढ़ रहे हैं।

सिविल सर्विस एवं इंजीनियरिंग परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियाें की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इन सारी परीक्षाओं में इंदाैर से ही 15 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हाेते हैं। लगभग इतने ही छात्र अन्य जिलाें से आकर यहां यूपीएससी की अलग-अलग परीक्षाओं की काेचिंग कर रहे हैं। इंदाैर के ही 50 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थी दिल्ली सहित अन्य शहराें में यूपीएससी की काेचिंग ले रहे हैं।

किस तारीख को कौन सी परीक्षा

20 फरवरी : इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा व संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा।

13 मार्च : सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई-2022।

10 अप्रैल : एनडीए और एनए परीक्षा (I), 2022। नाेटिफिकेशन 22 दिसंबर काे जारी हाेगा। 11 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

10 अप्रैल : सीडीएस परीक्षा (I) 2022। नाेटिफिकेशन 22 दिसंबर काे जारी हाेगा।

5 जून : सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा व भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा। नाेटिफिकेशन 2 फरवरी काे आएगा। 22 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन हाेंगे।

26 जून : इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022।

17 जुलाई : संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा-2022। नाेटिफिकेशन 6 अप्रैल काे जारी हाेगा। 26 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हाेंगे।

7 अगस्त : केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा-2022। नाेटिफिकेशन 20 अप्रैल काे जारी हाेगा। 10 मई आखिरी तारीख हाेगी।

4 सितंबर : एनडीए और एनए परीक्षा द्वितीय व सीडीएस परीक्षा द्वितीय। नाेटिफिकेशन 18 मई काे आएगा। 14 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हाेंगे।

16 सितंबर : सिविल सेवा मुख्य परीक्षा व भारतीय वन सेवा परीक्षा-2022।

इधर, 2021 की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 7 जनवरी से शुरू हाेगी

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2021 भी अगले साल 7 जनवरी से शुरू हाेगी। फिर 8, 9, 15 और 16 जनवरी काे होगी। भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा-2021 भी 27 फरवरी से शुरू होगी और 8 मार्च तक चलेगी।

हर एग्जाम की तय हाे चुकी है तारीख

मप्र लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) भी सारी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर चुका है। हालांकि आयोग 2022 की एक भी परीक्षा साल 2022 में करवाने की स्थिति में नहीं है। अगले साल ताे वह 2020 की पेंडिंग व 2021 की परीक्षाएं करवाएगा। शुरुआत जनवरी 2022 से डेंटल सर्जन एग्जाम-2019 के साथ हाेगी। यह 23 जनवरी को होगी।

लेकिन 2022 की एक भी नहीं

6 मार्च : सहायक प्रबंधक लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण परीक्षा।

23 जनवरी : सहायक संचालक संवर्ग (सामाजिक न्याय) परीक्षा।

19 जून : सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021।

मई-22 : उप पुलिस अधीक्षक रेडियो परीक्षा।

जून-22 : स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम-2021।

मई-22 : असिस्टेंट सर्जन वेटरनरी सर्जन परीक्षा।

मई-22 : कम्प्यूटर प्रोग्रामर एग्जाम।

अप्रैल-22 : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा।

24 अप्रैल-22 : राज्य सेवा प्री परीक्षा-2021।

एक्सपर्ट- कोविड दौर में अभ्यर्थी पढ़ाई को और ज्यादा समय दे सकते हैं

शिक्षाविद् डॉ. रीमा चाैधरी कहती हैं काेविड का दाैर चल रहा है। ऐसे में अभ्यर्थी समय का सही उपयाेग कर ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई में दे सकते हैं। 8 घंटे के समय काे 9 से 10 घंटे कर दाे घंटे रिवीजन में उपयाेग कर सकते हैं। इस बार ऑनलाइन तैयारी के भी विकल्प माैजूद हैं। उनका भी उपयाेग कर सकते हैं।

Related Topics

Latest News