दुनिया की 4 अजब-गजब मिस्ट्री जिन्हें कोई नहीं सुलझा पाया

 

दुनिया की 4 अजब-गजब मिस्ट्री जिन्हें कोई नहीं सुलझा पाया

नई दिल्ली: ये दुनिया वाकई में कई रहस्यों से भरी पड़ी है। दुनिया के हर कोने से कुछ न कुछ ऐसी अजीबो-गरीब चीजें सुनने को मिल जाती है, जिन पर आसानी से विश्वास नहीं होता है। आज हम अपनी खबर में आपको उन 4 बड़ी मिस्ट्री के बारे में बताएंगें जिन्हें आज तक कोई भी नहीं सुलझा पाया। जानिए दुनिया के इन अजीबो-गरीब रहस्य के बारे में।   

1. चीन में एक ऐसा गांव है जहां पर लगभग सभी लोग कद में छोटे है इस गांव का नाम सीच्वान है। इस गांव में लोगों का कद तीन फीट दस इंच से लेकर 2 फीट एक इंच तक है। इस गांव में सभी का कद इतना कम क्यों है इस बात का पता कोई भी नहीं लगा पाया है। क्योंकि इस गांव में सभी लोग बौने है इसलिए इसे बौने के गांव के रूप में जाना जाता है। गांव में रहने वाले लोगों का कहना है कि बहुत सालों पहले गांव में लोगों को कुछ रहस्यमय बीमारी हो गई थी। जिसका सबसे ज्यादा असर 5 से 7 साल के बच्चों में देखने को मिला था इस कारण उनका कद बढ़ना रूक गया. 

2. कजाकिस्तान में एक ऐसा गांव है जहां लोगों के साथ एक बड़ी ही रहस्यमयी घटना घटित हो रही है। इस गांव में लोगों को कभी भी कहीं भी अचानक से नींद आ जाती है। उनकी यह नींद कुछ घंटो के लिए या कुछ महीनों के लिए सोये रहते हैं। इस बीमारी के कारण इस गांव को स्लीपी हॉलो भी कहा जाता है और यह बीमारी इस गांव में लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस बीमारी का पता यहां पर 2010 में लगा था। लगभग 14 प्रतिशत लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।

3. स्विजरलैंड के जंगलों में लोंगो को कुछ अजीब तरह की चींज दिखाई दी। यहां के लोगों को लकड़ी के जंगलों में मिलिट्री के कपड़े पहने और मुंह पर गैस का मास्क लगा कर एक आदमी दिखाई देता है जिससे यह जगह डरावनी हो गई है। यहां के लोगों का कहना है कि 10 सालों से यहां लकड़ी के जंगलों में रोज एक आदमी घूमता है। वह किसी से कुछ नहीं बोलता बस लोगों को घूरता रहता है और चुपचाप चला जाता है। लोगों का कहना है कि बच्चे भी अब उस जंगल में खेलने के लिए डरते है। लेकिन वह किसी को कोई हानि नहीं पंहुचाता।

4. होया बस्यू(hoia baciu) को दुनिया के सबसे डरावने जंगलों में से एक माना जाता है। यह ट्रांसल्वानिया में हैं। इसके बारे में यहां पर बहुत सी कहानियां भी प्रसिद्ध हैं इस जंगल में पेड़ मुड़े हुए और टेढ़े-मेढ़े है जो कि डरावने दिखाई देते है। जो भी इस जंगल में घूमने आता है वह इस जंगल में डर से नहीं जा पाता। कुछ लोग जो यहां घूमने आए वह  कुछ देर के लिए को गए लेकिन किसी को कुछ याद नहीं रहा कि वह कहां गायब हो गए थे। लोगों का कहना है कि इस जंगल में भूत हैं। यहां पर लोगों को अजीब सी अवाजें भी सुनाई देती है जिसके बाद से लोग जंगल में पांव तक नहीं रखते।

Related Topics

Latest News