SATNA ROAD ACCIDENT : CM शिवराज कार्यक्रम में जा रहे 8 लोग घायल, 6 पुलिस कर्मी और एक महिला शामिल

 

SATNA ROAD ACCIDENT : CM शिवराज कार्यक्रम में जा रहे 8 लोग घायल, 6 पुलिस कर्मी और एक महिला शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रैगांव में आयोजित कार्यक्रम में जा रहे पुलिस कर्मियों के वाहन और कार में भिड़ंत हो गई जिसमें 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 6 पुलिस कर्मी और एक महिला भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक सतना-पन्ना मार्ग पर नागौद थाना क्षेत्र के रेरुआ में सतना एसपी के फॉलो वाहन और कार में आमने - सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पुलिस वाहन का चालक महेंद्र,आरक्षक चेतन राठौर, सत्तार खान और दीपक समेत 2 अन्य आरक्षकों को चोट आई है।

इसके अलावा कर में सवार डॉ सुमित्रा सिन्हा और उनका भाई दीपजीत नंदी भी घायल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। गौरतलब है कि पुलिसकर्मी रैगांव क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर में आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में ड्यूटी में जा रहे थे।

यह वाहन एसपी का फॉलो वाहन था। कार में सवार महिला चिकित्सक और उनका भाई बंगाल के रहने वाले हैं। वे अमरकंटक से लौट रहे थे।

Related Topics

Latest News