REWA : सिटी बस के परिचालक के साथ मारपीट : देर रात ट्रांसपोर्ट नगर से ढेकहा पैदल घर जाते समय तीन बदमाश ने की जमकर पिटाई, फरार

 

REWA : सिटी बस के परिचालक के साथ मारपीट : देर रात ट्रांसपोर्ट नगर से ढेकहा पैदल घर जाते समय तीन बदमाश ने की जमकर पिटाई, फरार

रीवा शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत ढेकहा तिराहे के समीप सिटी बस के परिचालक के साथ मारपीट की गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो ट्रांसपोर्ट नगर से परिचालक पैदल घर जा रहा था। तभी रात का फायदा उठाकर तीन बदमाश आए। जो बिना बात के ही बेदम पिटाई शुरू कर दी। हालांकि राहगीरों ने विरोध किया तो आरोपी डर कर भाग गए है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्र दुबे (53) निवासी ढेकहा गुरुवार की रात 10 से 11 बजे के बीच ट्रांसपोर्ट नगर से ढेकहा आ रहा था। जैसे ही तिराहे के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात बदमाश आए। जहां सूनसान रोड देखकर विवाद करते हुए मारपीट करने लगे। देखते ही देखते शातिर बदमाश लात घूसों से पिटाई की। जिससे चेहरा और आंखें सूझ गई है।

स्थानीय लोगों ने किया बीच बचाव

पीड़ित को तीन लोगों से पिटता देख स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे। जिन्होंने बदताशों से बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल चेकअप के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर गई थी। जहां एमएलसी के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पु​लिस ने बताया कि पीड़ित नगर निगम की अमृत योजना के तहत संचालित की जा रही सिटी बस का परिचालक है।

Related Topics

Latest News