REWA : बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दा को लेकर कांग्रेस का "घर चलो घर-घर चलो अभियान" 1 फरवरी से

 

REWA : बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दा को लेकर कांग्रेस का "घर चलो घर-घर चलो अभियान" 1 फरवरी से

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दा को लेकर कांग्रेस का "घर चलो घर-घर चलो अभियान" 1 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा। इस संबंध में रीवा जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने बैजू धर्मशाला में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पटेरिया ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ के मार्गदर्शन में अभियान की रूप रेखा तैयार की गई है। जो एक माह तक भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों, आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और किसानों के साथ हो रहे अन्याय को उजागर करेगी। साथ ही कांग्रेस में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सदस्य बनाया जाएगा।

ये होंगे मुख्य मुद्दे

राजा पटेरिया ने कहा कि किसानों पर बिजली बिल की मार सहित स्थानीय मुद्दों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रतिदिन 5 पोलिंग में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष, संबंधित ग्राम पंचायत व वार्ड के प्रभारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, वरिष्ठ नेता घर घर जाकर लोगों की जन समस्याओं को सुनेगे। साथ ही प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे।

कांग्रेस नेता ने निधन पर दी श्रद्धांजलि

बैठक के उपरांत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव रज्जी जान के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस पदाधिकारी दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही श्रद्धांजलि से पहले रज्जी जान द्वारा कांग्रेस पार्टी के लिए किए गए कार्यों को याद किया। इस दौरान ग्रामीण अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Topics

Latest News