UPSC में ऐसे पाएं कामयाबी : अगर प्रश्न का जवाब नहीं पता तो उसे छोड़ दें, छोटी-छोटी बातों को ध्यान रखकर हो सकते हैं कामयाब

 

UPSC में ऐसे पाएं कामयाबी : अगर प्रश्न का जवाब नहीं पता तो उसे छोड़ दें, छोटी-छोटी बातों को ध्यान रखकर हो सकते हैं कामयाब

UPSC (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) परीक्षा में सफलता पाने के लिए मेहनत के साथ ही स्मार्ट स्टडी करना जरूरी है। इसके तहत आसपास चल रही चीजों पर नजर रखें। इनके साथ खुद को जोड़ने से ये चीजें ज्यादा समय तक याद रहती है। पेपर में अगर 55% अंक तक के सवालों के सही जवाब कर चुके हैं, तो फिर माइनस मार्किंग से बचना चाहिए। प्रश्न के उत्तर का जवाब नहीं पता तो उसे छोड़ दें। इस तरह की छोटी-छोटी बातों को ध्यान रखकर UPSC में सफलता हासिल की जा सकती है। आइए कामयाबी के ऐसी ही अन्य टिप्स जानते हैं, एक्सपर्ट रुद्रा इंस्टिट्यूट भोपाल के डायरेक्टर चंद्रमौली मिश्रा से...

विश्वास रखें और अपनी क्षमता पहचानें

UPSC की तैयारी करने के लिए सफलता का विश्वास होना जरूरी है। उसके लिए लगातार प्रयास करें। अपनी क्षमता और कमजोरी को पहचानें। सिलेबस के अनुसार पढ़ाई की बेहतर प्लानिंग करें। कई बार जानकारी होने के बाद भी सही जवाब नहीं दे पाते हैं। इससे बचने के लिए चीजों को अपने आसपास से जोड़कर पढ़ें। फैक्ट को खुद और अपने परिचितों से जोड़ दें। UPSC परीक्षा की आयु सीमा 21 वर्ष से 32 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष तक होती है।

सिलेबस को अच्छी तरह से समझें

एग्जाम की पूरी जानकारी लें। सिलेबस को अच्छी तरह से समझ लें। अपने आसपास क्या हो रहा है। उसका सामान्य जीवन पर क्या असर पड़ रहा है। इसे अपने आप से जोड़कर देखें।

आंसर पक्का करने पर ही OMR शीट भरें पेपर के दौरान अपने पास पेंसिल रखें। प्रश्नपत्र पर ही सही ऑप्शन पर निशान लगाएं। सही होने पर ही OMR शीट भरें। इससे गलती होने की आशंका कम हो जाएगी। माइनस मार्किंग से बचें। इसलिए पूरा पक्का होने पर ही उत्तर फाइनल करें।

प्रीलिम्स में दो पेपर, पहला GS तो दूसरा सी-सेट

इसमें दो पेपर होते हैं। पहला पेपर सामान्य ज्ञान का होता है। इसमें इतिहास, राजनीति, अर्थशास्त्र, पर्यावरण और करंट अफेयर्स के सवाल होते हैं। दूसरा पेपर सी-सेट का होता है। सिविल सेवा के लिए भर्ती की मिनिमम क्वालिफाई पूरी करना जरूरी है। इसमें उम्मीदवार के विषम परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता और समझ को देखा जाता है।

Related Topics

Latest News