MP LIVE : गृहमंत्री का बड़ा ऐलान : नहीं लगेगा लॉकडाउन, मास्क नहीं लगाने वालों को जेल में डालने के दिए संकेत

 

MP LIVE : गृहमंत्री का बड़ा ऐलान : नहीं लगेगा लॉकडाउन, मास्क नहीं लगाने वालों को जेल में डालने के दिए संकेत

       

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मास्क नहीं लगाने वालों को खुली जेल में डालने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा- मास्क नहीं लगाने वालों के लिए खुली जेल बनाने का प्रस्ताव है। लोग बिना मास्क कोरोना बम बनकर न घूमें। लॉकडाउन और बाजार बंद करने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इस तरह की अफवाहों से दूर रहें।

मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 1033 केस मिले हैं। प्रदेश में हॉटस्पॉट बन चुके इंदौर में कोरोना महाविस्फोट हुआ है। एक दिन में 512 नए केस आए हैं। साढ़े सात महीने पहले 27 मई को 527 मरीज मिले थे। भोपाल में 192 केस मिले हैं। भोपाल AIIMS और आइशर हेल्थ सेंटर में 10-10 डॉक्टर पॉजिटिव आए हैं। शिवपुरी में SP राजेश चंदेल और मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर पॉजिटिव आए हैं। जबलपुर में 70 केस आए हैं।

प्रदेश में संक्रमण दर बढ़कर 1.47% हो गई है। एक्टिव केस 2475 हैं। महामारी पर काबू पाने के लिए संक्रमण दर का 1% प्रतिशत से कम रहना जरूरी होता हे। एक ही दिन में एक्टिव मामलों में 500 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। राज्य सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। 49 दिन बाद फिर कुछ पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। दोपहर में अफसरों के साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह से मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का और कड़ाई से पालन करवाने को कहा है।

ग्वालियर में 97 नए पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में JAH के वरिष्ठ चिकित्सक की गोवा से लौटी डेंटिस्ट बेटी भी शामिल है। जवाहर कॉलोनी में रहने वाले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप राठौड़ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम सिंह कदम और उनके तीन दोस्त भी पॉजिटिव मिले हैं। क्राइम ब्रांच के तीन जवान और संक्रमित निकले हैं। अब तक 14 जवान संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 ASI शामिल हैं। वायु सेना परिसर में बनी मैस में पदस्थ 44 साल के कैटरिंग स्टाफ रविकांत संक्रमण की चपेट में है। BSF के डॉक्टर सहित 6 जवान भी संक्रमित हो गए हैं। अंचल के शिवपुरी में 12 नए केस मिले हैं। भिंड व दतिया में एक-एक पॉजिटिव आए हैं।

होशंगाबाद में 6 संक्रमित मिले। इनमें एक 15 साल का टीनएजर भी है। 5 संक्रमितों में 3 की उम्र 24 से 26 साल है। 2 लोग 57 साल के हैं।

उज्जैन में 35 मरीज आए हैं। इनमें दो साल की दो बच्चियां भी कोविड पॉजिटिव आई हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 92 पर पहुंच गई है। 8 दिसंबर से अब तक 106 मरीज कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। रतलाम में 14 पॉजिटिव आए हैं। इनमें 6 साल का बच्चा तो 15 और 17 साल के टीनएजर्स भी हैं। डर इस बात का है कि शहर के अलावा ग्रामीण इलाके जावना पिपलोदा में भी मरीज मिले हैं।

सरकार ने कुछ पाबंदियां लगाईं

गृह विभाग की बुधवार को जारी गाइडलाइन में प्रदेश में मेलों पर रोक लगा दी गई है। शादी, ब्याह में दोनों पक्षों की संख्या मिलाकर 250 तक सीमित कर दी गई है। अंत्येष्टि में भी 50 लोग ही जा पाएंगे। कर्फ्यू रात 11 बजे से तड़के 5 बजे तक ही रखा गया है।

ये रहेंगे प्रतिबंध

स्कूल: छात्र-छात्राओं की 50% उपस्थिति रहेगी।

मेले: प्रदेश के सभी जिलों में जहां भी मेलों का आयोजन होता है, जिनमें भीड़ इकट्‌ठा होती है, प्रतिबंधित रहेंगे।

विवाह: दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम 250 लोगों की अनुमति रहेगी। आयोजन के दौरान मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर अनिवार्य होगा।

अंत्येष्टि: अंतिम संस्कार/ उठावनी में अधिकतम 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी। मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगा।

Related Topics

Latest News