MP : राजधानी में होम क्वारंटाइन मरीजों के लिए जरुरी खबर : अब 136 डॉक्टरों से घर बैठे ले सकते हैं एडवाइज : जानिए कैसे ?

 

MP : राजधानी में होम क्वारंटाइन मरीजों के लिए जरुरी खबर : अब 136 डॉक्टरों से घर बैठे ले सकते हैं एडवाइज : जानिए कैसे ?

राजधानी में होम आइसोलेशन (home isolation) में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीज नर्सिंग होम (nursing home) के डॉक्टरों की सलाह ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें 750 रुपए फीस देनी होगी। डॉक्टर मरीज के लक्षण देखकर उनको भर्ती होने की सलाह भी दे सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने 136 डॉक्टरों की लिस्ट जारी की है।

इसको लेकर मप्र नर्सिंग होम एसोसिएशन (MP Nursing Home Association) की भोपाल ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. राहुल खरे ने बताया कि शासन के आदेश पर पिछले बार भी एसोसिएशन ने लिस्ट जारी की थी। इसका उद्देश्य यह है कि माइल्ड और मॉडरेट (mild and moderate) मरीज घर पर ही रहे। ताकि संक्रमण ना फैल और दूसरा अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए बेड उपलब्ध रहें। उन्होंने बताया कि मरीज एरिया के अनुसार डॉक्टर से सलाह ले सकेंगे।

होम क्वारंटाइन के लिए कमांड कॉल सेंटर शुरू

भोपाल में जिला स्तरीय कोविड-19 कमांड कॉल सेंटर (covid-19 command call center) बनाया गया है। यहां से जो व्यक्ति होम क्वारंटाइन (home quarantine) में है, उनके निवास स्थान से सीधे संवाद किया जाएगा।

राज्य स्तर पर 104 या 181 नंबर पर कॉल करके भी टेलीमेडिसीन सेवा (telemedicine service) का लाभ लिया जा सकता है। 24 x7 हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है। होम क्वारंटाइन (home quarantine) व्यक्तियों ओर उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 जारी किया गया है। होम क्वारंटाइन (home quarantine) व्यक्ति अथवा उनके परिजन इमोशनल वेलनेस तथा साइकोलॉजिकल सपोर्ट (Emotional wellness and psychological support) एवं अन्य जरूरी परामर्श मानसिक सेवा प्रदाताओं (counseling psychic service providers) से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं।


MP : राजधानी में होम क्वारंटाइन मरीजों के लिए जरुरी खबर : अब 136 डॉक्टरों से घर बैठे ले सकते हैं एडवाइज : जानिए कैसे ?

MP : राजधानी में होम क्वारंटाइन मरीजों के लिए जरुरी खबर : अब 136 डॉक्टरों से घर बैठे ले सकते हैं एडवाइज : जानिए कैसे ?

MP : राजधानी में होम क्वारंटाइन मरीजों के लिए जरुरी खबर : अब 136 डॉक्टरों से घर बैठे ले सकते हैं एडवाइज : जानिए कैसे ?

Related Topics

Latest News