India corona update : बेहद भयावह हुआ देश में कोरोना; तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 11 लाख के पार : 380 मौतें

 

India corona update : बेहद भयावह हुआ देश में कोरोना; तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 11 लाख के पार : 380 मौतें

देश में बुधवार का दिन कोरोना वायरस के लिहाज से बेहद भयावह रहा। बुधवार को 2 लाख 45 हजार 525 नए कोरोना संक्रमित मिले। 84,479 लोग ठीक हुए, जबकि 379 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 61 हजार 721 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 11.10 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 11 लाख के पार पहुंचे हैं।

वहीं, नए संक्रमितों 52 हजार की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले मंगलवार को 1.93 लाख लोग संक्रमित मिले थे। देश में अब तक कुल 3.63 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.47 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 4,85,036 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्कूल शिक्षा विभाग केअधिकारियों ने कोरोना को देखते तैयार किया एक्शन प्लान; जानिए प्लान के बारे में...

इस बीच, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 26.22% हो गया है, जो कि पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 5 मई को राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 25% दर्ज किया गया था।

जानिए देश में कहाँ क्या है कोरोना की स्थिति : 

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, उत्तराखंड के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर तैनात BSF के 30 जवान संक्रमित पाए गए हैं।

हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, राज्यों और UTs को वैक्सीन की 157.36 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। राज्यों और UTs के पास अभी वैक्सीन की 15.75 करोड़ से ज्यादा डोज मौजूद है।

देश भर में अब तक ओमिक्रॉन के 5,488 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 13.11% दर्ज किया गया। इससे पहले पॉजिटिविटी रेट 11.05% दर्ज किया गया था।

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, राज्य में कोरोना से अब तक 265 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक 126 मौतें मुंबई पुलिस में हुई है। फिलहाल राज्य में 2,145 पुलिसकर्मी संक्रमित हैं।

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट पर कोरोना का साया पड़ चुका है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने बताया है कि 7 भारतीय खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। 

महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने कहा है कि राज्य में कोवैक्सिन की कमी है। हमें इस संबंध में जिला अधिकारियों से फोन आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ वर्चुअल कॉफ्रेंस में हमने कोवीशील्ड की 50 लाख डोज और कोवैक्सिन की 40 लाख डोज की मांग की है।

BMC कमिश्नर इकबाल चहल ने बुधवार को बताया कि अभी तक जितने भी मरीजों को ऑक्सीजन बेड की जरूरत, उनमें 99% ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी।

PM मोदी गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे। मीटिंग के दौरान राज्यों में कोरोना के हालात पर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए चर्चा होगी।

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में एक दिन में नए मामलों में 12 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई। मंगलवार को मिले 34,424 केस के मुकाबले बुधवार को 46,723 नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 32 मौतें भी दर्ज की गई हैं, जबकि 28,041 लोग रिकवर भी हुए हैं। राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 2.40 लाख हो गए हैं। अब तक राज्य में 70.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 66.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट दोबारा 16% से बढ़कर सीधे 22% हो गया है।

उधर, मुंबई में भी चार दिन घटने के बाद बुधवार को फिर नए केस बढ़ने शुरू हो गए। यहां बुधवार को 16,420 नए केस मिले, जो मंगलवार को मिले 11,467 कोरोना मरीजों से कहीं ज्यादा हैं। महानगर में 14,649 लोग रिकवर हुए, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई।

2. पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में बुधवार को 22,155 नए केस मिले हैं। बंगाल में इस दौरान 8117 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, राज्य का पॉजिटिविटी रेट लगातार घट रहा है। सोमवार के 37% से घटकर मंगलवार को 32% पर पहुंचा पॉजिटिविटी रेट बुधवार को 31% ही रह गया। राज्य में अब तक कुल 18.17 लाख केस मिले हैं, जबकि 16.81 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कुल 19,959 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 16 हजार 251 हैं।

3. दिल्ली

दिल्ली में बुधवार का दिन कोरोना वायरस के लिहाज से डरावना रहा। बुधवार को नेशनल कैपिटल में 27,561 नए मामले मिले, जो तीसरी लहर में 24 घंटे के दौरान डेली केसेज में अप्रैल-2021 के बाद दूसरी सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। राजधानी में 40 मौत भी दर्ज की गई हैं। अब यहां पिछले चार दिन के दौरान 97 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंगलवार को भी यहां 23 मौत हुई थीं, जो तीसरी लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें थीं। बुधवार को 14,957 लोग रिकवर भी हुए। अब कुल एक्टिव केस 87,445 हो गए हैं और पॉजिटिविटी रेट 26% पर पहुंच गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 16.17 लाख हो गई है, जिनमें से 15.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राजधानी में 25,240 लोगों की मौत हो चुकी है।

4. तमिलनाडु

यहां बुधवार को 24 घंटे के दौरान 17,934 नए मामले सामने आए, जबकि 4039 मरीज ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 28.47 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,905 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 88,959 हैं। तमिलनाडु में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 11% हो गया है।

5. कर्नाटक

यहां बुधवार को 21,390 लोग संक्रमित पाए गए, जो मंगलवार के मुकाबले करीब 7 हजार ज्यादा हैं। बुधवार को 1541 लोग ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.99 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,389 लोगों की मौत हो गई। 93,099 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 11% है।

9 अन्य प्रमुख राज्यों का हाल

1. राजस्थान

यहां बुधवार को 9,488 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 1634 लोग ठीक हुए और 3 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,981 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 38,448 हैं।

2. मध्य प्रदेश

यहां बुधवार को 3,639 लोग संक्रमित पाए गए और 497 लोग ठीक हुए हैं। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,540 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 14,406 हैं।

3. उत्तर प्रदेश

यहां बुधवार को 13,592 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 700 लोग ठीक हुए और 3 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,940 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 57,355 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. पंजाब

यहां बुधवार को 6,344 लोग संक्रमित पाए गए। 2788 लोग ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.36 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,702 लोगों की मौत हो गई। कुल 26,781 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. हरियाणा

यहां बुधवार को 6,883 लोग संक्रमित पाए गए और 2543 लोग ठीक हुए। यहां 3 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,083 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,150 का अभी इलाज चल रहा है।

6. गुजरात

यहां बुधवार को 9,941 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 3449 ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.85 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.31 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,137 लोगों की मौत हो गई। कुल 43,726 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. छत्तीसगढ़

यहां बुधवार को 5,476 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 1933 लोग ठीक हुए और 4 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.38 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,627 लोगों की मौत हो गई। कुल 27,425 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

8. बिहार

यहां बुधवार को 6,413 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 2802 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.62 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,114 लोगों की मौत हो गई। कुल 28,659 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

बिहार में तीसरी लहर में कोरोना की रफ्तार पहली लहर से 730% तेज है। यहां महज 3 दिनों में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 

9. झारखंड

यहां बुधवार को 4,753 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 2801 ठीक हुए और 8 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 3.91 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.55 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,184 लोगों की मौत हो गई। कुल 30,986 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Related Topics

Latest News