MP में भारी बवाल : Javed Habib ने थूक से बनाया महिला का बाल ; BJP विधायक ने कहा; हिंदुओं खड़े हो जाओ और उन पर थूको

 

MP में भारी बवाल : Javed Habib ने थूक से बनाया महिला का बाल ; BJP विधायक ने कहा; हिंदुओं खड़े हो जाओ और उन पर थूको

इंदौर. हेयर स्टाइलिस्ट (hair stylists) और भाजपा सदस्य जावेद हबीब (Javed Habib) के थूक से महिला के बाल संवारने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को इंदौर के 56 दुकान (56 shop) स्थित जावेद हबीब (Javed Habib) के सैलून पर करणी सेना के लोगों ने प्रदर्शन किया। दोपहर में भोपाल में भी लोगों ने एमपी नगर स्थित हबीब के सैलून पर नारेबाजी करते हुए इसे बंद कराया। वहीं, भोपाल में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा (BJP MLA Rameshwar Sharma) ने कहा कि जिनकी थूकने की संस्कृति है, उनके खिलाफ हिंदुओं खड़े हो जाओ और उन पर थूको। बता दें, एक दिन पहले भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय (MLA Akash Vijayvargiya) ने भी कहा था कि जावेद के सभी सैलून बंद होने चाहिए। नहीं तो प्रदर्शन किया जाएगा। जावेद ने 2020 में भाजपा (BJP ) की सदस्यता ली थी।

जावेद हबीब (Javed Habib) के इंदौर में अलग-अलग जगहों पर करीब 10 सैलून हैं। शनिवार सुबह आरएनटी मार्ग और विजय नगर (VIJAY NAGAR) स्थित सैलून पर करणी सेना (Karni Sena) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। इसके बाद यहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जावेद हबीब (Javed Habib) के प्रदेश में सैलून नहीं चलने देंगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल में किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन को ज्ञापन देकर आउटलेट्स बंद करने की मांग भी की जाएगी।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एक वर्कशॉप में जावेद हबीब (Javed Habib) महिला के बालों पर थूकते नजर आए थे। इसका वीडियो (video) भी सामने आया था। इसके बाद अपने बयान में महिला ने कहा था कि वह अब सड़क किनारे बाल कटवा लेंगी, लेकिन हबीब के पास नहीं जाएंगी।

Related Topics

Latest News