Today india corona update : देश में गुरुवार को लगातार 8वें दिन 1 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस : 248 की मौत

 

Today india corona update : देश में गुरुवार को लगातार 8वें दिन 1 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस : 248 की मौत

INDIA CORONA UPDATES : देश में गुरुवार को शाम 8.30 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 लाख 85 हजार 870 केस मिल चुके हैं। इस दौरान 59,154 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 248 लोगों की मौत हो गई। कुल एक्टिव केस 11.09 लाख से बढ़कर 12.64 लाख हो गए हैं।

इससे पहले बुधवार को देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 7 महीने के बाद पहली बार 11 लाख के पार पहुंची थी। दूसरी लहर के केसेस घटने के दौरान 9 जून को देश में कुल 11 लाख 67 हजार 952 एक्टिव केस दर्ज किए गए थे।

देश में बुधवार रात तक 4 दिन के दौरान ही 5 लाख से 11 लाख पर मामले पहुंच चुके थे। देश में अब तक कुल 3.64 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.47 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 4,85,218 लोगों की मौत हो चुकी है।

उधर, दिल्ली में गुरुवार को 28,867 नए कोरोना केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 31 लोगों की मौत हो गईं, लेकिन 22,121 मरीज ठीक हो गए हैं। राजधानी में अब कुल एक्टिव केस 94,160 हो गए हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट 26% से बढ़कर 29% पर पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को नेशनल कैपिटल में 27,561 नए केस मिले थे।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में के 46,406 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 34,658 लोग डिस्चार्ज हुए और 36 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। खास बात यह रही कि राज्य में आज ओमिक्रोन का कोई नया मरीज नहीं मिला है।

मुंबई में गुरुवार को फिर नए कोरोना मामलों में कमी आई है। गुरुवार को 13,702 नए मामले सामने आए हैं, जबकि बुधवार को 16,420 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे के दौरान मेट्रो सिटी में 20,849 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 6 लोगों की मृत्यु हुई है। कुल एक्टिव केस भी दोबारा 1 लाख से नीचे आ गए हैं। अब मुंबई में 95,123 एक्टिव केस हैं।

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में एक दिन में नए मामलों में 12 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई। मंगलवार को मिले 34,424 केस के मुकाबले बुधवार को 46,723 नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 32 मौतें भी दर्ज की गई हैं, जबकि 28,041 लोग रिकवर भी हुए हैं। राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 2.40 लाख हो गए हैं। अब तक राज्य में 70.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 66.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट दोबारा 16% से बढ़कर सीधे 22% हो गया है।

उधर, मुंबई में भी चार दिन घटने के बाद बुधवार को फिर नए केस बढ़ने शुरू हो गए। यहां बुधवार को 16,420 नए केस मिले, जो मंगलवार को मिले 11,467 कोरोना मरीजों से कहीं ज्यादा हैं। महानगर में 14,649 लोग रिकवर हुए, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई।

2. पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में बुधवार को 22,155 नए केस मिले हैं। बंगाल में इस दौरान 8117 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, राज्य का पॉजिटिविटी रेट लगातार घट रहा है। सोमवार के 37% से घटकर मंगलवार को 32% पर पहुंचा पॉजिटिविटी रेट बुधवार को 31% ही रह गया। राज्य में अब तक कुल 18.17 लाख केस मिले हैं, जबकि 16.81 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कुल 19,959 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 16 हजार 251 हैं।

3. दिल्ली (delhi)

दिल्ली में बुधवार का दिन कोरोना वायरस के लिहाज से डरावना रहा। बुधवार को नेशनल कैपिटल में 27,561 नए मामले मिले, जो तीसरी लहर में 24 घंटे के दौरान डेली केसेज में अप्रैल-2021 के बाद दूसरी सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। राजधानी में 40 मौत भी दर्ज की गई हैं। अब यहां पिछले चार दिन के दौरान 97 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंगलवार को भी यहां 23 मौत हुई थीं, जो तीसरी लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें थीं। बुधवार को 14,957 लोग रिकवर भी हुए। अब कुल एक्टिव केस 87,445 हो गए हैं और पॉजिटिविटी रेट 26% पर पहुंच गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 16.17 लाख हो गई है, जिनमें से 15.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राजधानी में 25,240 लोगों की मौत हो चुकी है।

4. तमिलनाडु (Tamil Nadu)

यहां बुधवार को 24 घंटे के दौरान 17,934 नए मामले सामने आए, जबकि 4039 मरीज ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 28.47 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,905 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 88,959 हैं। तमिलनाडु में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 11% हो गया है।

5. कर्नाटक (Karnataka)

यहां बुधवार को 21,390 लोग संक्रमित पाए गए, जो मंगलवार के मुकाबले करीब 7 हजार ज्यादा हैं। बुधवार को 1541 लोग ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.99 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,389 लोगों की मौत हो गई। 93,099 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 11% है।

9 अन्य प्रमुख राज्यों का हाल

1. राजस्थान (Rajasthan)

यहां बुधवार को 9,488 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 1634 लोग ठीक हुए और 3 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,981 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 38,448 हैं।

2. मध्य प्रदेश (madhya pradesh) 

यहां बुधवार को 3,639 लोग संक्रमित पाए गए और 497 लोग ठीक हुए हैं। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,540 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 14,406 हैं।

MP में गुरुवार को कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सारंग दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। राज्य में तीसरी लहर में अब तक 18 मौतें हो चुकी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

3. उत्तर प्रदेश (utter pradesh) 

यहां बुधवार को 13,592 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 700 लोग ठीक हुए और 3 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,940 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 57,355 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. पंजाब (punjab) 

यहां बुधवार को 6,344 लोग संक्रमित पाए गए। 2788 लोग ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.36 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,702 लोगों की मौत हो गई। कुल 26,781 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. हरियाणा (hariyana) 

यहां बुधवार को 6,883 लोग संक्रमित पाए गए और 2543 लोग ठीक हुए। यहां 3 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,083 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,150 का अभी इलाज चल रहा है।

6. गुजरात Gujarat

यहां बुधवार को 9,941 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 3449 ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.85 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.31 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,137 लोगों की मौत हो गई। कुल 43,726 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. छत्तीसगढ़ (chhatisgarh) 

यहां बुधवार को 5,476 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 1933 लोग ठीक हुए और 4 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.38 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,627 लोगों की मौत हो गई। कुल 27,425 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

8. बिहार (bihar) 

यहां बुधवार को 6,413 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 2802 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.62 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,114 लोगों की मौत हो गई। कुल 28,659 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

बिहार में तीसरी लहर में कोरोना की रफ्तार पहली लहर से 730% तेज है। यहां महज 3 दिनों में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

9. झारखंड (jharkhand) 

यहां बुधवार को 4,753 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 2801 ठीक हुए और 8 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 3.91 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.55 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,184 लोगों की मौत हो गई। कुल 30,986 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Related Topics

Latest News