Today india corona update : दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन नहीं; मुंबई में कई दिन बाद नए मामलों में 4% तक की गिरावट

 

Today india corona update : दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन नहीं; मुंबई में कई दिन बाद नए मामलों में 4% तक की गिरावट

TODAY INDIA CORONA UPDATE NEWS : रविवार को नए मामले 20 हजार से नीचे दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे के दौरान जहां मुंबई में 19,474 केस मिले, वहीं शनिवार को 20,318 पॉजिटिव केस मिले थे। रविवार को 7 लोगों की मौत महामारी के कारण हुई है। हालांकि मुंबई (mumbai ) में केस घटने का कारण रविवार को टेस्टिंग कम होना भी माना जा रहा है।

delhi corona update : 

रविवार को भी पिछले 24 घंटे के दौरान नेशनल कैपिटल में 22,751 नए मामले सामने आए, जबकि शनिवार को 20,181 नए मामले मिले थे। रविवार को 10,179 मरीज ठीक भी हो गए, लेकिन कोरोना से 17 लोगों की मौत दर्ज की गई है।  दिल्ली (delhi ) में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 24% पहुंच गया है।

CORONA UPDATES 

लद्दाख में चाडार ट्रैक और स्नो लैपर्ड साइटिंग एक्पीडिशन समेत सभी विंटर टूरिज्म पर रोक लगा दी गई है। यह रोक यूनियन टैरेटरी में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के अंदेशे के कारण लगाई गई है।

कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस के 12,000 नए मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के. आज मिले मामलों में 9,020 केस अकेले बेंगलुरु में आए हैं। राज्य में कुल एक्टिव केस 49,602 हैं

उत्तराखंड में 24 घंटे में कोविड-19 के 1,413 केस आए हैं और एक की मौत हुई है। राज्य में अब 4,118 एक्टिव मामले हैं। पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 7.79% हो गया है।

गोवा का कोविड पॉजिटिविटी रेट 24.7% है। यहां कोविड-19 के हर चार टेस्ट में से एक का रिजल्ट पॉजिटिव आ रहा है।

बिहार में नए कोरोना वैरिएंट 

ओमिक्रॉन (omicron) के एक साथ 25 मामले मिले हैं। विदेश से आए 32 कोरोना संक्रमितों के सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग (genome sequencing) में 25 सैंपल में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है, जबकि दो सैंपल ओमिक्रॉन (omicron) को लेकर संदिग्ध पाए गए हैं। 

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बीच पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने रविवार को भी होम आइसोलेशन में रहते हुए चुनाव आयोजन से जुड़ा कामकाज पूरा किया। पंजाब में 117 सीट पर 14 फरवरी को मतदान होना है।

संसद भवन के 1409 में से 402 स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव 

संक्रमितों में लोकसभा के 200, राज्यसभा के 69 और संसद से जुड़े 133 कर्मचारी शामिल हैं। इसके बाद राज्यसभा सचिवालय ने कर्मचारियों के ऑफिस आने पर पाबंदियां लगा दी है। नई गाइडलाइन के मुताबिक, अंडर सेक्रेटरी और एग्जीक्यूटिव अफसर के पद से नीचे के 50% अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 जनवरी तक वर्क फ्रॉम होम दिया जाएगा। वहीं, सभी आधिकारिक मीटिंग वर्चुअली होंगी।

महाराष्ट्र सरकार ने दी छूट 

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों में छूट देने का फैसला लिया है। रविवार को जारी आदेश के मुताबिक, हेयर सैलून और जिम को 50% कैपिसिटी के साथ चलाया जा सकता है। हालांकि, फुली वैक्सीनेटेड लोगों को ही यहां जाने की अनुमति होगी। इससे पहले जारी आदेश में इन जगहों को बंद करने का फैसला लिया गया था।

हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 155.95 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी भी 17.74 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज मौजूद है।

झारखंड के CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, उनके दो बच्चे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच में CM हेमंत सोरेन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनके अलावा CM हाउस में तीन अन्य लोग भी पॉजिटिव आए हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं।

देश में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 10.21% हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 9.28% थी। वहीं, देश में अब तक वैक्सीन के कुल 151.58 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं।

सुप्रीम कोर्ट के 4 जज कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को 2 और जज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोर्ट के 150 स्टाफ क्वारैंटाइन किए गए हैं।

हरियाणा के रोहतक में PGIMS (पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के 50 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसे देखते हुए इंस्टीट्यूट ने सोमवार से OPD सेवाओं को फिलहाल बंद करने का फैसला लिया है।

महाराष्ट्र सरकार राज्य में 10 जनवरी यानी सोमवार से रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू करेगी। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 15 फरवरी तक बंद रहेंगे। मॉल और सैलून 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिन में 40 बच्चों समेत 369 संक्रमित मिले हैं। वहीं, यहां के अपोलो अस्पताल में 31 डॉक्टर-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड का असर अब बच्चों में देखने को मिल रहा है। एक ही दिन में जहां 40 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं, संक्रमित बच्चों की संख्या 100 के करीब हो गई है। 

Delhi में Lockdown को लेकर केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस : कहा; घबराने की जरूरत नहीं इस लहर में मौतें कम हो रहीं

ओडिशा में संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सभी धार्मिक स्थलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। राज्य में 31 जनवरी तक धार्मिक स्थल नहीं खुलेंगे। यहां शनिवार को संक्रमण के 4,714 नए मामले दर्ज किए गए। ये आंकड़े जून 2021 के बाद सबसे ज्यादा हैं। संक्रमितों में 18 साल से कम उम्र के 416 बच्चे भी शामिल हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 16 हजार 117 है।

सरकार अलर्ट : देश में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमित मिलने से चिंता बढ़ी : PM मोदी ने आज शाम 4 बजे बुलाई बैठक

राजस्थान में नई गाइडलाइन लागू हो गई है। अब शादी समारोह से लेकर हर सार्वजनिक इवेंट में वही लोग शामिल होंगे, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है।

मुंबई की सबसे बड़ी स्लम बस्ती धारावी में शनिवार को भी 729 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है।

केजरीवाल बोले- दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन नहीं

दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए CM अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि फिलहाल राजधानी में लॉकडाउन लगाने की कोई मंशा नहीं है। यहां केस बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की बात नहीं है। पिछली लहर के मुकाबले इस बार कम मौतें हो रही हैं और अस्पताल में भर्ती होने वाले पेशेंट्स की संख्या भी कम है।

केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की मीटिंग है। मीटिंग में एक्सपर्ट्स के साथ फिर से हालात का जायजा लेने के बाद कोई फैसला लिया जाएगा। केजरीवाल ने राजधानी में रविवार को 22 हजार नए संक्रमित मिलने की आशंका जताई है।

इन 5 राज्यों में कोरोना से हाल बेहाल 

1. महाराष्ट्र

यहां शनिवार को 41,434 लोग संक्रमित पाए गए। 9671 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 68.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,627 लोगों की मौत हो गई। 1,73,238 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. दिल्ली

यहां शनिवार को 20,181 लोग संक्रमित पाए गए। 11,869 लोग ठीक हुए और 7 मौतें दर्ज की गई। अब तक राज्य में 15.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,143 लोगों की मौत हो गई। 48,178 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

3. पश्चिम बंगाल

यहां शनिवार को 18,802 लोग संक्रमित पाए गए। 8112 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,883 की मौत हो गई। 62,055 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. तमिलनाडु

यहां शनिवार को 10,978 लोग संक्रमित पाए गए। 1525 लोग ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.87 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,843 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 40,260 हैं।

5. कर्नाटक

यहां शनिवार को 8,906 लोग संक्रमित पाए गए। 508 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,366 लोगों की मौत हो गई। 38,507 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

9 अन्य राज्यों की स्थिति

1. राजस्थान

यहां शनिवार को 4108 लोग संक्रमित पाए गए। 227 लोग ठीक हुए, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,971 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 14,166 हैं।

2. मध्य प्रदेश

यहां शनिवार को 1572 लोग संक्रमित पाए गए और 166 लोग ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 7.99 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,536 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 5,038 हैं।

MP में कोरोना से दो मौतें हुई हैं। वहीं, भोपाल में 6 महीने की बच्ची समेत 36 बच्चे संक्रमित पॉजिटिव आए हैं। शुक्रवार को भी 28 बच्चे संक्रमित मिले थे। यानी दो दिन में 64 बच्चे संक्रमित हुए हैं। 12 डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

3. उत्तर प्रदेश

यहां शनिवार को 6401 लोग संक्रमित पाए गए। 171 ठीक हुए और 6 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,924 लोगों की मौत हो गई। 18,551 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. पंजाब

यहां शनिवार को 3560 लोग संक्रमित पाए गए। 369 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,665 लोगों की मौत हो गई। 12,614 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. हरियाणा

यहां शनिवार को 3541 लोग संक्रमित पाए गए। 377 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.88 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,072 लोगों की मौत हो गई। 13,937 का अभी इलाज चल रहा है।

6. गुजरात

यहां शनिवार को 5677 लोग संक्रमित पाए गए। 1359 ठीक हुए और किसी की मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 8.55 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.22 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,128 लोगों की मौत हो गई। 22,901 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. छत्तीसगढ़

यहां शनिवार को 3455 लोग संक्रमित पाए गए। 69 लोग ठीक हुए और 4 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,613 लोगों की मौत हो गई। 13066 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण 13 गुना तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज अफसरों के साथ कोविड रिव्यू मीटिंग करेंगे। सिंहदेव की कोरोना रिपोर्ट कल निगेटिव आई है। ऑनलाइन बैठक में राज्य में कोरोना को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। 

8. बिहार

यहां शनिवार को 4526 लोग संक्रमित पाए गए। 704 लोग ठीक हुए और किसी की जान नहीं गई। अब तक राज्य में 7.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,100 लोगों की मौत हो गई। 12,311 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

संक्रमण दर के मामले में बिहार देश के टॉप-5 राज्यों में पहुंच गया है। यहां संक्रमण दर 20% के पार पहुंच गई है। शनिवार को आए कोरोना के नए केस ने साढ़े सात महीने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस बीच पटना AIIMS में 21 वर्ष के युवक के साथ दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। 

9. झारखंड

यहां शनिवार को 5,081 लोग संक्रमित पाए गए। 1186 ठीक हुए और 3 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 3.74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5164 लोगों की मौत हो गई। 21,098 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Related Topics

Latest News